रामपुर में 12 साल के बच्चे ने की हैवानियत, 5 साल की बच्ची से रेप, रिश्ते में लगती थी बहन

रामपुर में 12 साल के बच्चे ने की हैवानियत, 5 साल की बच्ची से रेप, रिश्ते में लगती थी बहन


Last Updated:

Rampur Crime News: आप लोग सोच सकते हैं कि कोई 12 साल की उम्र में इतनी दरिंदगी कर सकता है. पहले रेप फिर जो बच्ची के साथ किया उसे सुनकर तो किसी का भी दिल दहल जाए. आइए जानते हैं पूरा मामला.

Zoom

बच्ची से रेप. (सांकेतिक फोटो)

शाहबाद (रामपुर): यूपी के रामपुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर आ रही है. यहां के शाहबाद क्षेत्र में रिश्ते में लगने वाले 12 साल के भाई ने अपनी 5 वर्षीय बहन के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी. इतना ही नहीं बच्ची के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी ठूंस दी और फिर गला दबाकर हत्या कर दी. बच्ची का शव लक्खी बाग के जंगल में अर्धनग्न अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया. हालांकि, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपी बच्चे को गिरफ्तार कर लिया.

यह है मामला

मामला नगर के एक मोहल्ले का है. बुधवार को मोहल्ले के एक व्यक्ति का निधन हो गया था. बच्ची का पिता अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए गया था. जब वह घर लौटे तो उनकी पांच की बेटी घर से लापता थी. घरवाले ढूंढने में लग गए लेकिन कुछ पता नहीं लगा. थक हारकर बुधवार रात पुलिस को बच्ची के लापता होने की सूचना दी गई. पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी.

लॉलीपॉप के बहाने ले गया 

जांच में सामने आया कि रिश्ते में भाई लगने वाला 12 वर्षीय बालक बच्ची को दुकान से लॉलीपॉप खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था. इसके बाद बच्ची के साथ दरिंदगी की और उसकी हत्या कर दी. गुरुवार सुबह पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से बच्ची की तलाश कराई. इसी दौरान लक्खी बाग के जंगल में उसका शव मिलने की सूचना मिली. शव अर्धनग्न अवस्था में था और सिर समेत शरीर के कई हिस्सों पर चोटों के निशान थे. उसके प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाले जाने की बात भी सामने आई.

पुलिस ने जुटाए सबूत

बच्ची की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया. जिस बेटी को परिजन रातभर तलाशते रहे, सुबह उसका शव मिलने से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी अनिल कुमार, एएसपी अनुराग सिंह, सीओ देवकीनंदन, सीओ हर्षिता सिंह, सीओ क्राइम समेत क्राइम ब्रांच और एसओजी की टीमें मौके पर पहुंच गईं. फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए. पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. एसपी अनिल कुमार सिसौदिया ने बताया कि बच्चे ने पूरी घटना को स्वीकार कर लिया है. उसने बताया कि क्या कुछ किया.



Source link