Last Updated:
UPSC Mains Result 2026: UPSC सिविल सेवा परीक्षा में मेंस का रिजल्ट आने के बाद अब 2,526 उम्मीदवारों की नजर इंटरव्यू पर है. इस साल मुख्य परीक्षा में शामिल 13,343 अभ्यर्थियों में से करीब 19 फीसदी ही अगले चरण तक पहुंच पाए हैं. लेकिन मेंस पास करना ही अभी काफी नहीं है. इंटरव्यू के लिए सफल उम्मीदवारों को 11 नवंबर से 25 नवंबर 2026 शाम 6 बजे तक अपने ऑनलाइन आवेदन में जरूरी जानकारियां भरनी और अपडेट करनी होंगी. ऐसा नहीं करने पर इंटरव्यू से जुड़ी आगे की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है. ऐसे में सफल उम्मीदवारों के लिए रिजल्ट देखने के साथ अगली जरूरी तारीख और आवेदन की प्रक्रिया समझना भी बेहद अहम है.
UPSC Mains Result 2026: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट है. यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा यानी मेंस का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परीक्षा में शामिल हुए 13,343 उम्मीदवारों में से 2,526 को अगले चरण यानी पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) के लिए सफल घोषित किया गया है. इस हिसाब से मेंस में शामिल उम्मीदवारों में से करीब 19 फीसदी ही इंटरव्यू तक पहुंच पाए हैं. अब चयनित उम्मीदवारों के सामने अगली चुनौती इंटरव्यू की तैयारी के साथ-साथ ऑनलाइन आवेदन में जरूरी जानकारियां भरने और अपडेट करने की है. इसके लिए आयोग ने 11 नवंबर से 25 नवंबर 2026 शाम 6 बजे तक का समय दिया है.