धनतेरस पर बिहार के 38 जिलों में खिलेगी धूप, कहीं बारिश तो नहीं बिगाड़ेगी त्योहार का मजा? जानें AQI और तापमान

धनतेरस पर बिहार के 38 जिलों में खिलेगी धूप, कहीं बारिश तो नहीं बिगाड़ेगी त्योहार का मजा? जानें AQI और तापमान


पटना: बिहार में नवंबर की शुरुआत के साथ ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है. अब बिहार में बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ गई हैं. अब सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस होने लगी है, जबकि दिन में धूप निकलने से मौसम गर्म बना हुआ है. आज 6 नवंबर को धनतेरस के मौके पर बिहार के लोगों को मौसम से राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग पटना के मुताबिक, आज बिहार के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने रहने वाला है. हालांकि बिहार के किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है. पटना का न्यूनतम तापमान 21°C और भागलपुर का 20°C रह सकता है.

वहीं, सुबह के समय बिहार के कुछ जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है. अगले कुछ दिनों तक तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. हालांकि, 10 और 11 नवंबर को बिहार के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. आइए जानते हैं धनतेरस पर बिहार का मौसम, तापमान, AQI कैसा रहने वाला है.

धनतेरस पर बिहार में कैसा रहेगा मौसम

धनतेरस के दिन पटना समेत उत्तर और दक्षिण बिहार के अधिकतर जिलों में आसमान साफ रहने का अनुमान है. हालांकि, सुबह के समय कुछ स्थानों पर धुंध और हल्का कोहरा रह सकता है. दिन में धूप निकलने के बाद मौसम सामान्य रहेगा. शाम को बाजारों में खरीदारी करने निकलने वाले लोगों को मौसम की वजह से किसी बड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.

पटना मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस, जबकि उत्तर-पूर्व, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार में 30 से 32 डिग्री तक रह सकता है. न्यूनतम तापमान अलग-अलग क्षेत्रों में 18 से 22 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है.

जानें पटना, भागलपुर समेत 6 शहरों का तापमान

बिहार में मौसम के उतार-चढ़ाव के बीत तापमान में भी प्रतिदिन बदलाव जारी है. आज बिहार के पटना का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 31°C-21°C, भागलपुर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 32°C-20°C, मुजफ्फरपुर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 30°C-19°C, मुंगेर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 32°C-19°C, अररिया का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 32°C-21°C, जहानाबाद का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 32°C-21°C रह सकता है.

जानें बिहार के किस जिले का AQI है सबसे खराब

अगर हम वायु प्रदूषण की बात करें तो मुजफ्फरपुर का AQI 172 दर्ज किया गया है. इसी तरह पटना का AQI 169, गया का 161 और भागलपुर का 148 बताया गया है. ऐसे में मुजफ्फरपुर की हवा इन सभी शहरों में सबसे ज्यादा खराब है.

जानें आज बिहार के कितने जिलों का मौसम रहेगा शुष्क

पटना मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, आज बिहार के सभी 38 जिलों में मौसम शुष्क रहने वाला है. यानी आज किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है. पटना, गया, नालंदा, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, भागलपुर, मुंगेर, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार समेत सभी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है.

जानें बिहार के कितने जिलों में पड़ने लगा है कोहरा

नवंबर की शुरुआत के साथ बिहार में सुबह के समय धुंध और कोहरे का असर दिखने लगा है. IMD ने राज्य के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है. पटना में सुबह धुंध और कोहरे का पूर्वानुमान है. उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर और आसपास के इलाकों में भी सुबह धुंध रह सकती है.

बिहार में कब और किन जिलों में होगी बारिश

बिहार में आज 6 नवंबर को कहीं भी बारिश का अनुमान नहीं है. पटना मौसम विभाग के मुताबिक, 6 से 9 नवंबर तक राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा. हालांकि, 10 और 11 नवंबर को उत्तर-पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और सहरसा में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. इसके अलावा दक्षिण-पूर्व बिहार के जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया और भागलपुर में भी हल्की बारिश की संभावना है.

6 से 10 नवंबर तक जानें बिहार के मौसम का हाल

6 नवंबर: सभी जिलों में मौसम शुष्क, सुबह हल्की धुंध और दिन में धूप रहेगी.

7 नवंबर: मौसम शुष्क रहेगा, सुबह कुछ स्थानों पर कोहरा रह सकता है.

8 नवंबर: अधिकांश जगह आसमान साफ और सुबह हल्की धुंध की संभावना है.

9 नवंबर: राज्यभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.

10 नवंबर: उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व बिहार के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है.

ऐसे में कुल मिलाकर, धनतेरस पर बिहार में मौसम खरीदारी और त्योहार की तैयारियों के लिए अनुकूल रहने वाला है. दिन में धूप और रात में हल्की ठंड का एहसास होगा. हालांकि, सुबह कोहरे और मुजफ्फरपुर जैसे शहरों में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.



Source link