Business Idea: आबूरोड की 18 महिलाओं ने ऐसे बदली अपनी किस्मत, नमकीन-मिठाई बेचकर बन रहीं आत्मनिर्भर

Business Idea: आबूरोड की 18 महिलाओं ने ऐसे बदली अपनी किस्मत, नमकीन-मिठाई बेचकर बन रहीं आत्मनिर्भर


Last Updated:

Sirohi Self-Reliance Women’s Success Story: सिरोही जिले के आबूरोड में 18 महिलाओं ने हुनर को रोजगार में बदलकर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है. कर्म शक्ति स्वयं सहायता समूह से जुड़ी इन महिलाओं ने प्रशिक्षित हलवाई से करीब 10 दिन तक राजस्थानी नमकीन, मठरी, पापड़ी, शक्करपारे और काजू कतली जैसी मिठाइयां बनाने का प्रशिक्षण लिया. इसके बाद खुद प्रोडक्ट तैयार करने और उनकी आकर्षक पैकिंग करने का काम शुरू कर दिया. अब ये महिलाएं आबूरोड में दो स्थानों पर दुकान लगाकर अपने उत्पाद बेच रही हैं. बस स्टैंड के सामने और शांतिकुंज पार्क के पास संचालित दुकानों पर राजस्थानी मूंग-मोठ नमकीन की खास मांग है. दीपावली के लिए महिलाओं ने पांच तरह की मिठाई और स्नैक्स का विशेष पैक भी तैयार किया है. नगरपालिका के सहयोग से शुरू हुई इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाना और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है.

सिरोही. राजस्थान के सिरोही जिला अंतर्गत आबूरोड शहर और आसपास की करीब 18 महिलाओं ने पहले प्रशिक्षित हलवाई से राजस्थानी नमकीन, मठरी, शक्करपारे समेत कई तरह के स्नेक्स और मिठाई बनाना सीखा, और अब खुद अपना बिजनेस चल रही है. आबू रोड शहर के कर्म शक्ति स्वयं सहायता समूह से जुड़ी करीब 18 महिलाएं इस बिजनेस से जुड़ी हुई है. इन महिलाओं ने करीब 10 दिनों तक अलग अलग तरह की राजस्थानी नमकीन के अलावा पापड़ी, शकरपारे, मठरी जैसे स्नेक्स और काजू कतली के अलावा पेकिंग होने वाली मिठाई बनाना सीखा.

प्रोडक्ट तैयार करने के बाद अपने स्नेक्स और मिठाई की सुंदर पैकिंग करवाई. महिलाओं द्वारा तैयार किया जा रहे स्नेक्स और मिठाई को लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं. महिलाओं को रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाने और महिला सशक्तिकरण का संदेश देते हुए कर्म शक्ति समूह की ओर से यह पहल की गई है. इसमें आबूरोड नगरपालिका की ओर से भी समूह की महिलाओं को सहयोग किया जा रहा है.

स्नेक्स और मिठाइयां रोजाना तैयार करती हैं 18 महिलाएं

समूह की सदस्य महिला हिमांशी ने बताया कि आकर्षक पैकिंग के साथ आबूरोड शहर में दो स्थानों पर महिलाएं दुकान लगाकर अपना प्रोडक्ट बेच रही है. जिसमें आबूरोड बस स्टैंड के सामने और शांतिकुंज पार्क के आगे ये दुकानें संचालित हो रही है. रोजाना महिलाएं एक साथ स्नेक्स और मिठाइयां तैयार कर दिवाली सीजन के लिए आकर्षक पैकिंग कर उसे इन दुकानों तक लाती है और महिलाएं ही इन दुकानों पर काउंटर संभालती है. स्नेक्स और मिठाइयों की डिमांड यहां काफी रहती है. इसमें राजस्थानी मूंग मोठ नमकीन को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. दीपावली पर घर में आने वाले मेहमानों के लिए काजू कतली, रसगुल्ला समेत अन्य मिठाइयां भी यहां उपलब्ध है.

5 स्नेक्स और मिठाई का दिवाली स्पेशल पैक

दीपावली सीजन को देखते हुए महिलाओं ने पांच तरह की मिठाई और स्नेक्स का एक दीपावली पैक भी बनाया है. 10 तरह की नमकीन के अलावा कई तरह के स्नैक्स भी यहां बेचे जा रहे हैं. जिसकी शुरुआती कीमत डेढ़ सौ रुपए से 500 रुपए तक रखी गई है. महिलाओं ने बताया कि अगर कोई यह बिजनेस खुद भी शुरू करना चाहता है, तो छोटे स्तर पर एक लाख रुपये इन्वेस्ट करके मिठाई बनाना या स्नेक्स बनाना सीख कर यह काम शुरू कर सकता है.



Source link