Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 6 November 2026: आज धनतेरस, जिसे धन त्रयोदशी भी कहते हैं. धनतेरस के साथ आज धन्वंतरि जयंती और शुक्र प्रदोष व्रत है. आज ही के दिन देवताओं के वैद्य धन्वंतरि समुद्र मंथन के समय हाथ में कलश लेकर प्रकट हुए थे. इस वजह से आज धन्वंतरि जयंती मनाते हैं. पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक कृष्ण द्वादशी उपरांत त्रयोदशी तिथि, विष्कम्भ योग, पश्चिम का दिशाशूल है. इस दिन चंद्रमा कन्या राशि में संचार करेंगे तो सूर्य तुला राशि में विराजमान रहेंगे. आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि रहेगी, जो सुबह 10 बजकर 32 मिनट तक रहेगी, इसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरू हो जाएगी. सूर्योदय सुबह 6 बजकर 36 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 5 बजकर 32 मिनट पर होगा. धनतेरस पर घर की साफ-सफाई कर दीपक जलाए जाते हैं. शाम को माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर और धन्वंतरि की पूजा की जाती है. यमराज के नाम से घर के बाहर दीपदान करने की भी परंपरा है. दिल्ली में धनतेरस पूजा मुहूर्त शाम 6:02 से 7:57 बजे तक है.
आज शुक्रवार को धनतेरस के साथ शुक्र प्रदोष व्रत का विशेष संयोग बन रहा है. इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान व ध्यान से निवृत होकर भगवान शिव, माता लक्ष्मी और कुबेर देव का ध्यान करें और शुक्र प्रदोष व्रत का संकल्प लें. प्रदोष तिथि के दिन सुबह और प्रदोष काल में शिवजी की पूजा अर्चना करने का विधान है. भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें. शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित करें. धूप-दीप जलाकर शिव मंत्रों का जाप करें और प्रदोष व्रत कथा सुनें. मान्यता है कि इस व्रत से सुख, शांति और दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे. इसलिए धनतेरस पर उनकी पूजा स्वास्थ्य और आरोग्य की कामना से की जाती है. इस दिन माता लक्ष्मी और कुबेर की पूजा सुख-समृद्धि के लिए होती है. लोग सोना, चांदी और बर्तन खरीदना भी शुभ मानते हैं. पंचांग से देखें आज के शुभ मुहूर्त और अशुभ समय.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 6 नवंबर 2026
आज की तिथि- द्वादशी – 10:30 ए एम तक, त्रयोदशी तिथि
आज का नक्षत्र- हस्त – 04:43 ए एम, 7 नवंबर तक, फिर चित्रा नक्षत्र
आज का करण- तैतिल – 10:30 ए एम तक, गर – 10:36 पी एम तक
आज का योग- विष्कम्भ – 04:10 ए एम, 7 नवंबर तक, फिर प्रीति योग
आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
आज का दिन- शुक्रवार
चंद्र राशि- कन्या राशि
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:37 ए एम
सूर्यास्त- 05:34 पी एम
चन्द्रोदय- 04:43 ए एम, 7 नवंबर
चन्द्रास्त- 03:32 पी एम
खरीदारी और पूजा शुभ मुहूर्त 2026
प्रदोष काल मुहूर्त (सबसे उत्तम समय): शाम 05 बजकर 49 मिनट से रात 08 बजकर 23 मिनट तक (लगभग 2 घंटे 34 मिनट की अवधि)
वृषभ लग्न मुहूर्त: शाम 06 बजकर 34 मिनट से रात 08 बजकर 34 मिनट तक
सोना-चांदी और आभूषण खरीदने का समय: 6 नवंबर को सुबह 10:30 बजे से लेकर 7 नवंबर को सुबह 06:37 / 10:47 बजे तक.
चौघड़िया के अनुसार खरीदारी के मुहूर्त
शुभ चौघड़िया: दोपहर 12:01 बजे से दोपहर 01:23 बजे तक
लाभ चौघड़िया: सुबह 07:54 बजे से सुबह 09:16 बजे तक
अमृत चौघड़िया: सुबह 09:16 बजे से सुबह 10:38 बजे तक
चर चौघड़िया: शाम 04:07 बजे से शाम 05:30 बजे तक
आज के शुभ योग और मुहूर्त 6 नवंबर 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 04:53 ए एम से 05:45 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:43 ए एम से 12:27 पी एम
विजय मुहूर्त: 01:55 पी एम से 02:38 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 05:34 पी एम से 06:00 पी एम
अमृत काल : 10:31 पी एम से 12:10 ए एम, 7 नवंबर
निशिता मुहूर्त: 11:40 पी एम से 12:32 ए एम, 7 नवंबर
शिववास: नन्दी पर – 10:30 ए एम तक, भोजन में
आज के अशुभ मुहूर्त 6 नवंबर 2026
राहुकाल: 10:43 ए एम से 12:05 पी एम
यमगण्ड: 02:49 पी एम से 04:11 पी एम
गुलिक काल: 07:59 ए एम से 09:21 ए एम
दुर्मुहूर्त: 08:48 ए एम से 09:32 ए एम
वर्ज्य: 12:36 पी एम से 02:15 पी एम
विडाल योग: 06:37 ए एम से 09:09 पी एम
दिशाशूल: पश्चिम दिशा