क्या फिर साथ आएंगे शाहरुख और एटली? किंग खान के एक जवाब ने फैंस की बढ़ाई धड़कनें

क्या फिर साथ आएंगे शाहरुख और एटली? किंग खान के एक जवाब ने फैंस की बढ़ाई धड़कनें


Last Updated:

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान एक बार फिर अपनी फिल्म ‘जवान’ के निर्देशक एटली के साथ काम करने को लेकर चर्चा में हैं. दरअसल, शाहरुख ने सोशल मीडिया पर एटली के एक पोस्ट का जवाब देते हुए कुछ ऐसा कहा है, जिससे फैंस के बीच दोनों की अगली फिल्म को लेकर हलचल तेज हो गई है. शाहरुख ने एटली से कहा कि वह उनके साथ बिताए गए फिल्म ‘जवान’ के दिनों को काफी याद करते हैं और अब दोनों को जल्द ही मिलकर कुछ नया करना चाहिए.

ख़बरें फटाफट

Zoom

शाहरुख ने फिर जीता दिल. news18 English

नई दिल्ली. दरअसल, 2 नवंबर को एटली ने शाहरुख खान के जन्मदिन पर उनके लिए एक प्यारा सा मैसेज शेयर किया था. उन्होंने किंग खान को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके साथ काम करने के अनुभव को अपनी जिंदगी का खास हिस्सा बताया. एटली ने शाहरुख को अपना मेंटर, गाइड और सबसे बड़ी प्रेरणा भी कहा. उन्होंने लिखा कि शाहरुख से उन्होंने सिर्फ सिनेमा ही नहीं, बल्कि जिंदगी और लोगों के साथ व्यवहार करने के तरीके के बारे में भी बहुत कुछ सीखा है.

एटली के इस पोस्ट पर अब शाहरुख खान ने भी अपना जवाब दिया है. उन्होंने निर्देशक को धन्यवाद देते हुए लिखा कि मेरे ‘जवान’ कैप्टन, तुम्हारा बहुत शुक्रिया. मैं फिल्म के सेट पर बिताए उन मस्ती भरे पलों को काफी मिस करता हूं. चलो, जल्द ही फिर मिलते हैं और कुछ नया बनाते हैं. शाहरुख के इस जवाब ने फैंस को काफी उत्साहित कर दिया है. अब लोग कयास लगा रहे हैं कि क्या दोनों जल्द ही किसी नए प्रोजेक्ट में साथ नजर आने वाले हैं.

‘जवान’ से शुरू हुई थी दोनों की जोड़ी

एटली और शाहरुख खान ने पहली बार फिल्म ‘जवान’ में साथ काम किया था. साल 2023 में रिलीज हुई इस एक्शन एंटरटेनर फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा और विजय सेतुपति मुख्य भूमिकाओं में थे. वहीं दीपिका पादुकोण, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर भी फिल्म का हिस्सा थे. फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला और इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी.’जवान’ शाहरुख खान के करियर की बेहद खास फिल्मों में शामिल है. इस फिल्म में उनके दमदार अभिनय के लिए उन्हें पहली बार बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला. फिल्म की सफलता ने शाहरुख और एटली की जोड़ी को दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय बना दिया.

(शाहरुख ने दिया मजेदार जवाब
फोटो साभार:x@iamsrk)

अब ‘किंग’ में दिखेंगे शाहरुख खान

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही अपनी अगली फिल्म ‘किंग’ में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म को लेकर उनके फैंस के बीच पहले से ही काफी उत्साह है. वहीं एटली के साथ शाहरुख की बातचीत ने एक बार फिर दोनों के साथ आने की उम्मीदें बढ़ा दी हैं. हालांकि, अभी तक दोनों की अगली फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.



Source link