दिवाली पर पटाखा बाजार में आए नए आइटम,₹50 से ₹10,000 तक के उपलब्ध, खरीदारी के लिए उमड़ रहे लोग

दिवाली पर पटाखा बाजार में आए नए आइटम,₹50 से ₹10,000 तक के उपलब्ध, खरीदारी के लिए उमड़ रहे लोग


Last Updated:

ग्वालियर.दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है. शहर के मेला ग्राउंड में पटाखों की दुकानें सज चुकी हैं.ग्राहकों को लुभाने के लिए इस बार कई नए पटाखे भी बाजार में उतारे गए हैं. इस बार बाजार में ₹50 से लेकर ₹10,000 तक की कीमत के पटाखे उपलब्ध हैं. खास बात यह है कि इस बार बाजार में Marigold और Silver Ignition जैसे नए पटाखे देखने को मिल रहे हैं.

दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है. शहर के मेला ग्राउंड में पटाखों की दुकानें सज चुकी हैं. ग्राहकों को लुभाने के लिए इस बार कई नए पटाखे भी बाजार में उतारे गए हैं. कहीं रंग-बिरंगी आतिशबाजी की चमक है, तो कहीं नए पटाखों की वैरायटी ग्राहकों का ध्यान खींच रही है.इसी बीच हमारी टीम पहुंची पटाखा बाजार के सी-ब्लॉक स्थित दुकान नंबर 112 पर, जहां हमारी मुलाकात हुई पटाखा व्यापारी छोटू बटम से. आइए जानते हैं इस बार बाजार में कौन-कौन से नए पटाखे आए हैं, क्या हैं उनकी कीमतें और कैसी है ग्राहकों की खरीदारी.

व्यापारी छोटू बटम के मुताबिक, वे वर्ष 2008 से पटाखों की दुकान लगा रहे हैं. इस बार बाजार में ₹50 से लेकर ₹10,000 तक की कीमत के पटाखे उपलब्ध हैं. खास बात यह है कि इस बार बाजार में Marigold और Silver Ignition जैसे नए पटाखे देखने को मिल रहे हैं.
वहीं, Silver Ignition ग्राहकों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसकी MRP ₹900 है, लेकिन 50 प्रतिशत छूट के बाद यह ग्राहकों को मात्र ₹450 में मिल रहा है. .इसके अलावा मिर्ची बम और छोटे पटाखों की शुरुआत ₹50 की थैली से हो रही है.
बाजार में भीड़ कम होने की वजह भी सामने आई है.

50 से 10,000 रुपये तक के पटाखे उपलब्ध
व्यापारी का कहना है कि पटाखों की खरीदारी के लिए लोगों में उत्साह तो है, लेकिन मेले के चारों तरफ अभी सभी गेट नहीं खोले गए हैं. फिलहाल केवल एक गेट खुला होने के कारण ग्राहक दुकानों तक पर्याप्त संख्या में नहीं पहुंच पा रहे हैं.व्यापारियों के अनुसार, इस बार पटाखों की MRP बढ़कर आई है, जिसके चलते उन्होंने भी सीमित मात्रा में ही पटाखों का स्टॉक मंगवाया है. ऐसे में ग्राहकों को अपनी पसंद के पटाखे खरीदने के लिए कीमत और उपलब्धता का ध्यान रखना पड़ रहा है.फिलहाल दीपावली की तैयारियों के साथ पटाखा बाजार भी सजकर तैयार है. अब सभी को इंतजार है मेले के बाकी गेट खुलने और बाजार में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने का है.



Source link