Last Updated:
Tricks and Tips: घर की सफाई के दौरान अक्सर लोग स्विच बोर्ड की तरफ ध्यान देना भूल जाते हैं. उसे साफ करने के लिए बेहतर तरीका लेकर आये है. सबसे पहले एक कटोरी में नींबू का रस, टूथपेस्ट, शैंपू, ईनो को एक साथ मिला ले. उसके बाद गंदे स्विच बोर्ड पर सही तरीके से उसे पेस्ट को ब्रश के माध्यम से लगा दें.
लखीमपुर खीरी: दीपावली का पर्व नजदीक आते ही घरों में साफ-सफाई का कार्य तेजी से होने लगता है. वहीं लोग अपने घरों को चमकाने के लिए तरह-तरह के उपाय अपना रहे हैं.कोई घरों में लोग दीवारों की सफाई कर रहे है. वहीं कुछ लोग दरवाजे, खिड़कियां, पंखे और फर्नीचर साफ करने में जुटे हुए हैं.वहीं घर की सफाई के दौरान अक्सर लोग स्विच बोर्ड की तरफ ध्यान देना भूल जाते हैं। जबकि बिजली के स्विच बोर्ड घर की दीवारों पर ऐसी जगह लगे होते हैं, जिनका इस्तेमाल दिनभर कई बार किया जाता है।
ऐसे में लगातार हाथ लगाने, धूल-मिट्टी जमने और मक्खियों के बैठने के कारण स्विच बोर्ड पर काले निशान और जिद्दी दाग पड़ जाते हैं. कई बार ये इतने गंदे दिखाई देने लगते हैं कि घर की सुंदरता भी प्रभावित होने लगती है. अगर आपके घर में भी स्विच बोर्ड गंदे हो गए हैं और आप दीपावली से पहले इन्हें साफ करना चाहते हैं तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है. इसके लिए महंगे क्लीनर खरीदने की जरूरत नहीं है, आप आसानी से घर में मौजूद सामग्री से स्विच बोर्ड को साफ कर सकते हैं.
मक्खियों और धूल से गंदे हो जाते हैं स्विच बोर्ड
कई बार मक्खियां भी स्विच बोर्ड पर बैठ जाती हैं, जिससे उन पर छोटे-छोटे धब्बे दिखाई देने लगते हैं. खासतौर पर सफेद रंग के स्विच बोर्ड पर गंदगी अधिक स्पष्ट दिखाई देती है. लंबे समय तक सफाई नहीं होने पर स्विच बोर्ड पीले और काले नजर आने लगते हैं. ऐसे में लोग बाजार से महंगे क्लीनर खरीदकर लाते हैं, लेकिन सही तरीके से सफाई करने पर सामान्य गंदगी को बिना किसी महंगे उत्पाद के भी हटाया जा सकता है.
इन घरेलू उपाय की मदद से कर सकते हैं सफाई
लोकल 18 से बात करते हुए मुस्कान ने बताई कि गंदे स्विच बोर्ड को साफ करने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में नींबू का रस, टूथपेस्ट, शैंपू, ईनो को एक साथ मिला ले उसके बाद गंदे स्विच बोर्ड पर सही तरीके से उसे पेस्ट को ब्रश के माध्यम से लगा दें. पेस्ट को लगाने के बाद करीब 5 मिनट पर उसे पेस्ट को लगा रहने दे उसके बाद साफ कपड़े से स्विच बोर्ड को साफ कर दें. गंदा स्विच बोर्ड बिल्कुल सफेद नया जैसे दिखने लगेगा जिससे घर की सुंदरता भी बढ़ जाएगी.