Last Updated:
पटियाला में एक नाबालिग खिलाड़ी के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है. इस केस में आरोपी कजाकिस्तान मूल का एक कोच है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया है. पुलिस की एक टीम दिल्ली भी भेजी गई है. जांच के दौरान आरोपी का पासपोर्ट बरामद कर लिया गया है.
आरोपी कोच की तलाश में पटियाला पुलिस सभी संभावित ठिकानों में छापेमारी कर रही है. (एआई इमेज)
क्राइम न्यूज. पटियाला में एक नाबालिग खिलाड़ी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीडि़ता ने कजाकिस्तान मूल के अपने ही कोच पर दरिंदगी का आरोप लगाया है. वहीं, शिकायत मिलने के बाद पटियाला पुलिस पटियाला पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोप कोच की धरपकड़ के लिए पटियाला पुलिस ने कई टीमों का गठन किया गया है. पुलिस की ये सभी टीमें उन सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं, जहां पर आरोपी कोच मिल सकता है. पटियाला पुलिस की एक टीम को दिल्ली के लिए भी रवाना किया गया है.
एसपी सिटी मोहित अग्रवाल के अनुसार, यह वारदात 13 सितंबर की है. इस बाबत पुलिस को 18 सितंबर को शिकायत दी गई थी. नाबालिग खिलाड़ी के बयानों के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. उन्होंने बताया कि संवेदनशील मामलों में अक्सर पीड़ितों को खुलकर सामने आने में थोड़ा समय लगता है, लेकिन जैसे ही नाबालिग ने पुलिस से संपर्क किया, महकमे ने बिना किसी देरी किए कार्रवाई शुरू कर दी है. जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे. आरोपी कोच कजाकिस्तान का रहने वाला है. वारदात के बाद उसके दिल्ली के एक कैंप में मौजूद होने की सूचना मिली थी.
- अब विदेश नहीं भाग पाएगा आरोपी: एसपी सिटी मोहित अग्रवाल के अनुसार, इस इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए पटियाला पुलिस की टीम तुरंत दिल्ली के लिए रवाना किया गया था. दिल्ली में संभावति ठिकानों पर स्थानीय पुलिस के साथ छापेमारी की गई, लेकिन आरोपी मौके पर नहीं मिला. इस कार्रवाई के दौरान, ज्वाइंट पुलिस टीम ने आरोपी का पासपोर्अ बरामद किया है, जो अब पटियाला पुलिस के कब्जे में है.
- एक दिन के लिए बुक किया था कमरा: शुरुआती पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी कोच ने खेल परिसर में केवल एक दिन के लिए कमरा बुक किया था. इसी परिसर में दूसरे खिलाड़ी भी रहते हैं. पुलिस अब यह पता लगा रही है कि आरोपी उस दिन वहां किस खास मकसद से वहां आया था और उसकी गतिविधियां क्या रहीं.
- कई कोई और भी तो नहीं था शामिल: इस मामले में पुलिस यह भी खंगालने की कोशिश कर रही है कि इस वारदात में आरोपी के अलावा कहीं कोई अन्य शख्स भी तो शामिल नहीं था. फिलहाल जांच में किसी अन्य की भूमिका सामने नहीं आई है, फिर भी पटियाला पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है.
पुलिस की आम जनता से अपील
पटियाला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच का दायरा काफी व्यापक है और किसी भी पहलू को छोड़ा नहीं जाएगा. आरोपी को जल्द से जल्द कानून के शिकंजे में लाने के लिए पुलिस की टीमें लगातार काम कर रही हैं. प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि किसी के पास भी आरोपी से जुड़ी कोई भी ठोस जानकारी है, तो वे तुरंत पटियाला पुलिस के साथ साझा करें ताकि कार्रवाई को जल्द अंजाम तक पहुंचाया जा सके.