महिलाओं को अकेला देख लेते थे लूट, 30 CCTV से खुला राज, पुलिस ने किया बदमाशों को लंगड़ा 

महिलाओं को अकेला देख लेते थे लूट, 30 CCTV से खुला राज, पुलिस ने किया बदमाशों को लंगड़ा 


Last Updated:

UP Encounter News: 3 नवंबर को इन दोनों बदमाशों ने स्कूटी सवार एक महिला को निशाना बनाते हुए उसका पर्स लूट लिया था. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए. पुलिस तभी से इनकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी.

Zoom

बरेली: बरेली में यूपी पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा बदस्तूर जारी है. अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई का एक और मामला सामने आया है. यहां पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक लुटेरा गोली लगने से घायल हो गया. पुलिस ने घेराबंदी कर उसके दूसरे साथी को भी गिरफ्तार कर लिया. दोनों बदमाशों पर आरोप है कि ये राह चलती अकेली महिलाओं को अपना सॉफ्ट टारगेट बनाते थे.

कभी मंदिर जाने वाली महिलाओं को निशाना बनाते तो कभी मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं से लूटपाट कर फरार हो जाते थे. 2 दिन पहले भी दोनों बदमाशों ने स्कूटी सवार एक महिला से लूट की वारदात को अंजाम दिया था. इस बार इनका सामना बारादरी पुलिस से हो गया. फिलहाल पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजने के साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

दरअसल, 3 नवंबर को इन दोनों बदमाशों ने स्कूटी सवार एक महिला को निशाना बनाते हुए उसका पर्स लूट लिया था. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए. पुलिस तभी से इनकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी. पुलिस ने बीते दो दिनों में करीब 30 सीसीटीवी वीडियो कैमरा के फुटेज चेक किए थे. पुलिस की जांच की कार्रवाई लगातार चल रही थी.

इसी बीच बारादरी थाना पुलिस की भारतौल रोड पर बदमाशों से मुठभेड़ हो गई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मोहम्मद उफैजा पैर में गोली लगने से घायल हो गया. पुलिस ने घेराबंदी कर उसके साथी मोहम्मद शकील को भी गिरफ्तार कर लिया. घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. दोनों बदमाशों की पहचान मोहम्मद उफ़ैज़ा और मोहम्मद शकीला के रूप में हुई है जो अपने निजी खर्चों को पूरा करने के लिए आपराधिक वारदातों को अंजाम देते थे.

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार दोनों बदमाशों का लंबा आपराधिक इतिहास है. अपने निजी खर्चों को पूरा करने के लिए दोनों ने अपराध की राह पकड़ ली थी. इनका तरीका भी बेहद शातिर था. भीड़भाड़ से दूर अकेली महिलाओं को देखकर ये उन्हें निशाना बनाते थे. मंदिर जाने वाली महिलाओं से लेकर सुबह की सैर पर निकली महिलाओं तक पर इनकी नजर रहती थी. मौका मिलते ही पर्स और कीमती सामान लूटकर फरार हो जाते थे. पुलिस ने इनके कब्जे से तमंचा, कारतूस और महिला से लूटा गया पर्स बरामद किया है. फिलहाल एक बदमाश अस्पताल में भर्ती है, जबकि दूसरा पुलिस की गिरफ्त में है. महिलाओं को आसान शिकार समझकर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले इन बदमाशों पर बारादरी पुलिस ने शिकंजा कस दिया है. बरेली में ऑपरेशन लंगड़ा के तहत पुलिस का साफ संदेश है कि अपराध करके भागने वाले अपराधियों के लिए अब बच निकलना आसान नहीं होगा.



Source link