Time Traveler Warns Horror of Future: भविष्य देख लौटा रहस्यमयी शख्स दिखाई 92 साल आगे की तस्वीर उड़ने वाली कार रोबोट से इंसान बदल जाएगा सब कुछ

Time Traveler Warns Horror of Future: भविष्य देख लौटा रहस्यमयी शख्स दिखाई 92 साल आगे की तस्वीर उड़ने वाली कार रोबोट से इंसान बदल जाएगा सब कुछ


Last Updated:

Time Traveler Warns Horror of Future: अपने भविष्य के बारे में कौन नहीं जानना चाहता है. हालांकि कुछ लोग खुद ही दावा करते हैं कि उन्हें भविष्य के बारे में पता है. एक ऐसे ही शख्स ने खुद के टाइम ट्रैवेलर होने का दावा किया और बताया कि आगे आने वाला वक्त इंसानियत के लिए काफी मुश्किल होने वाला है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

टाइम ट्रैवेलर ने बताया आगे का भविष्य. (सांकेतिक तस्वीर)

Time Travel Stories From 2118: एक रहस्यमयी चेहरा, नकाब के पीछे छिपी पहचान और भविष्य की ऐसी कहानी, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी. एक शख्स ने दावा किया है कि अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA ने 1981 में उसे गुप्त प्रयोग के तहत साल 2118 में भेजा था. उसका कहना है कि उसने भविष्य में तीसरा विश्व युद्ध, आसमान में उड़ने वाली गाड़ियां, इंसानों जैसे रोबोट और एलियंस तक को देखा है. हालांकि उसके दावों की पुष्टि करने वाला कोई ठोस वैज्ञानिक सबूत मौजूद नहीं है.

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक खुद को टाइम ट्रैवलर बताने वाले इस शख्स ने अपना नाम अलेक्जेंडर स्मिथ बताया. वह मशहूर यूट्यूब चैनल ApexTV पर एक इंटरव्यू में सामने आया था. चेहरे पर इंसान जैसी दिखने वाली नकली मास्क लगाकर उसने दावा किया कि वह CIA के एक बेहद गोपनीय मिशन का हिस्सा था. स्मिथ का कहना है कि वह अब अपने अनुभवों की पूरी जानकारी दुनिया के सामने रखना चाहता है, ताकि लोग भविष्य में होने वाले बदलावों के लिए तैयार रह सकें.

भविष्य में होगा तीसरा विश्व युद्ध!

स्मिथ के दावों के मुताबिक आने वाले करीब 100 सालों में दुनिया को तीसरे विश्व युद्ध का सामना करना पड़ सकता है. उसने बताया कि इस युद्ध की शुरुआत अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच बढ़ते तनाव से होगी. उसका दावा है कि शुरुआत में दोनों देशों के बीच विवाद छोटा होगा, लेकिन धीरे-धीरे हालात बिगड़ते जाएंगे. इस संघर्ष में रूस भी उत्तर कोरिया का साथ देगा. इसके बाद तनाव इतना बढ़ जाएगा कि मिसाइलों से हमले शुरू हो जाएंगे. हालांकि स्मिथ ने यह नहीं बताया कि मिसाइलें किन जगहों पर गिरेंगी और कितनी तबाही मचेगी.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बदल देगी दुनिया 

टाइम ट्रैवलर का दावा है कि तीसरे विश्व युद्ध के बाद दुनिया पहले जैसी नहीं रहेगी. युद्ध की तबाही लोगों को एक-दूसरे के करीब ले आएगी. देशों की सीमाओं का महत्व कम होने लगेगा और इंसान शांति तथा आपसी सहयोग को ज्यादा अहमियत देने लगेंगे. उसके मुताबिक भविष्य में ज्यादातर लोग विशाल आधुनिक शहरों में रहेंगे. वहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से चलने वाले रोबोट, उड़ने वाली गाड़ियां और बेहद एडवांस तकनीक आम हो जाएगी.

एलियंस को लेकर भी किया बड़ा दावा

स्मिथ के मुताबिक अमेरिकी सरकार भविष्य में दूसरी दुनिया के बुद्धिमान जीवों यानी एलियंस के अस्तित्व का खुलासा करेगी. हालांकि उसने इस बारे में कोई प्रमाण पेश नहीं किया. टाइम ट्रैवेल को लेकर वैज्ञानिकों के बीच लंबे समय से चर्चा होती रही है.  इसका मतलब यह नहीं है कि अलेक्जेंडर स्मिथ का दावा सच है. उसके पास CIA के प्रयोग, 2118 की यात्रा या भविष्य के युद्ध का कोई प्रमाणित सबूत नहीं है, ऐसे में इसे सही नहीं माना जा सकता.



Source link