IPL 2027: CSK और SRH के बीच 4 खिलाड़ियों की बड़ी ट्रेड डील, एक प्लेयर को हुआ 7 करोड़ का नुकसान

IPL 2027: CSK और SRH के बीच 4 खिलाड़ियों की बड़ी ट्रेड डील, एक प्लेयर को हुआ 7 करोड़ का नुकसान


होमखेलक्रिकेट

CSK-SRH के बीच 4 खिलाड़ियों की बड़ी ट्रेड, एक प्लेयर को हुआ 7 करोड़ का नुकसान

Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एक बड़ी ट्रेड डील हुई है. इस डील में चार खिलाड़ियों की अदला-बदली हुई है. सनराइजर्स हैदराबाद के दो खिलाड़ी सीएसके गए हैं, जबकि सीएसके ने अपने दो खिलाड़ी सनराइजर्स को सौंपे. इस डील में सीएसके को 7 करोड़ का फायदा हुआ है.

Zoom

लियाम लिविंगस्टोन, जैक एडवर्ड्स, खलील अहमद और नाथन एलिस

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चार खिलाड़ियों का ट्रेड हुआ है. सनराइजर्स से लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स सीएसके में गए हैं, जबकि सीएसके ने खलील अहमद और नाथन एलिस को सनराइजर्स के साथ ट्रेड किया है. इस ट्रेड में लियाम लिविंगस्टोन को भारी नुकसान उठाना पड़ा है.

लिविंगस्टोन को पिछले सीजन सनराइजर्स ने 13 करोड़ की बड़ी रकम में खरीदा था, लेकिन सीएसके में ट्रेड डील के बाद उन्हें सिर्फ 6 करोड़ रुपए ही मिलेंगे. इसके अलावा पिछले सीजन सनराइजर्स की टीम में शामिल जैक एडवर्ड्स 3 करोड़ रुपए में सीएसके के साथ ट्रेड हुए.

लेफ्ट आर्म पेसर खलील अहमद के लिए SRH ने दिए 4.8 करोड़

सनराइजर्स हैदराबाद ने आगामी सीजन के लिए अपने गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करने के लिए सीएसके से खलील अहमद को अपने साथ जोड़ा है. खलील अहमद को सीएसके की टीम ने 4.8 करोड़ रुपए में ट्रेड किया है. खलील पिछले सीजन चोट के कारण सीएसके के लिए सभी मैच नहीं खेल पाए थे.

इसके अलावा सीएसके की तरफ से नाथन एलिस भी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में आए हैं. नाथन एलिस की सीएसके और सनराइजर्स के बीच 2 करोड़ में डील हुई है.



Source link