Last Updated:
शिक्षा विभाग के नए आदेश के अनुसार स्कूल परिसर में वीडियो बनाने और सोशल मीडिया पर अपलोड करने के लिए अब अनुमति लेनी होगी.
पटना. बिहार में चुनावी नतीजों के बाद एनडीए की समीक्षा बैठक में नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है. मांझी से जेडीयू विधायक रणधीर सिंह बैठक में शामिल होने पहुंचे. इस बीच जेडीयू के गोपालगंज जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल ने बैठक से पहले बड़ा बयान देकर सियासी हलचल बढ़ा दी है. प्रमोद कुमार पटेल ने आरोप लगाया कि चुनाव में जेडीयू के उम्मीदवार के साथ घात हुआ है. उन्होंने कहा कि इसके प्रमाण भी उनके पास मौजूद हैं. इन प्रमाणों को एनडीए की समीक्षा बैठक में रखा जाएगा.
जेडीयू जिलाध्यक्ष ने कहा, “हमारे उम्मीदवार के साथ घात हुआ है. इसका प्रमाण भी हमलोगों के पास है. इस प्रमाण को हमलोग समीक्षा बैठक में देंगे. अगर घात नहीं होता तो हमारे उम्मीदवार की हार नहीं होती.” प्रमोद कुमार पटेल के इस बयान से एनडीए की समीक्षा बैठक में सहयोगी दलों के बीच चुनावी नतीजों को लेकर उठ रहे सवालों पर चर्चा की संभावना है. अब देखना होगा कि बैठक में जेडीयू जिलाध्यक्ष अपने आरोपों के समर्थन में क्या प्रमाण पेश करते हैं और नेतृत्व इस पर क्या रुख अपनाता है.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…