नवंबर में खाली न छोड़ें खेत, इन 5 सब्जियों की खेती से होगी बंपर कमाई

नवंबर में खाली न छोड़ें खेत, इन 5 सब्जियों की खेती से होगी बंपर कमाई


Last Updated:

Agriculture News: अगर आप भी नवंबर माह में सब्जियों की खेती करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए हैं. अक्टूबर माह में सब्जियों की खेती करने के लिए यह पांच सब्जियां खास है. इनकी खेती करके किसान तगड़ी कमाई कर सकते हैं. नवंबर माह से ठंड का मौसम शुरू हो जाता है.

मिर्जापुर : अगर आप भी नवंबर माह में सब्जियों की खेती करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए हैं. अक्टूबर माह में सब्जियों की खेती करने के लिए यह पांच सब्जियां खास है. इनकी खेती करके किसान तगड़ी कमाई कर सकते हैं. नवंबर माह से ठंड का मौसम शुरू हो जाता है. ठंड का मौसम शुरू हो जाने के बाद किसानों को अतिरिक्त सिंचाई भी नहीं करना पड़ता है, जहां सब्जियों की खेती में मुनाफा भी होता है.

ऐसे में अगर किसान सब्जियों की खेती करना चाहते हैं और जबरदस्त कमाई करना चाहते हैं तो पांच सब्जियां बेहद खास है, जिसे किसान अपने खेतों में आसानी के साथ उगा सकते हैं. खेती को लेकर नवाचार प्रयोग करने वाले गगन उपाध्याय ने लोकल 18 से बताया कि नवंबर माह में पांच सब्जियों किसानों के लिए बेस्ट होती है. किसान सब्जियों में मिर्च, शिमला मिर्च, टमाटर, फूलगोभी, पालक, धनिया, भिंडी व मूली की खेती कर सकते हैं.

दिसंबर तक पैदावार शुरू

गगन उपाध्याय ने बताया कि किसानों के लिए इन सब्जियों की खेती फायदेमंद है. इसके लिए उन्हें अतिरिक्त सिंचाई नहीं करना पड़ता है. ठंड के मौसम में सिंचाई की कम आवश्यकता पड़ती है, जहां खेतों में किसानों को मेहनत भी नहीं करना पड़ता है. नवंबर माह में इन सब्जियों को लगाने के बाद दिसंबर तक पैदावार शुरू हो जाता है, जहां किसानों को दाम भी बेहतर मिलता है और बाजार में अच्छे दामों पर इस बेच भी सकते हैं.

कैसे करें बुवाई?

उनका कहना है क‍ि सब्जियों की बुवाई से पहले किसान खेतों की अच्छे से गुड़ाई कर लें. इससे मिट्टी भुरभुरी हो जाती है. अगर खेत में दीमक हो तो उससे बचाव को लेकर दवा छिड़क दें. इस बात का ज्यादा ध्यान रखें कि खेतों में नमी रहे. तब बाजार से सब्जियों के बीज को लाकर खेतों में लगा सकते हैं. खेतों में लगाने के बाद हल्की सिंचाई कर दें, इसके साथ ही वर्मी कंपोस्ट खाद का प्रयोग करें. गोबर खाद शुरुआती समय में पौधों के विकास के लिए बेहतर होता है. पौधे जब थोड़े बड़े हो जाए तो एक बार पुणे सिंचाई कर दें.

कीटनाशक व ट्रैप का करें

गगन उपाध्याय ने बताया कि दोबारा सिंचाई करने के बाद जब पौधे का ग्रोथ अच्छे से होने लगे तो यूरिया व अन्य सामानों का प्रयोग कर सकते हैं. यह खेतों के लिए बेहद ही फायदेमंद माना जाता है. इसे पौधे का ग्रोथ अच्छा होता है और किसानों को पैदावार भी अच्छा मिलता है. अगर कीड़ों से परेशान है तो किस ट्रैप या फिर कीटनाशकों का प्रयोग कर सकते हैं, इससे अच्छा पैदावार मिलेगा.



Source link