केंद्रीय मंत्री अमित शाह आज हरियाणा दौरे पर, अंबाला में 800 करोड़ से बने शहीद स्मारक का करेंगे उद्घाटन

केंद्रीय मंत्री अमित शाह आज हरियाणा दौरे पर, अंबाला में 800 करोड़ से बने शहीद स्मारक का करेंगे उद्घाटन


Last Updated:

Amit Shah Karnal and Ambala Visits LIVE: गृहमंत्री अमित शाह आज हरियाणा दौरे पर हैं. वह करनाल और अंबाला में भाजपा की पदयात्रा में हिस्सा लेंगे और अंबाला में 800 करोड़ रुपये के शहीद स्मारक का उद्घाटन करेंगे.

ख़बरें फटाफट

Zoom

बुधवार को अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात करते सीएम सैनी.

अंबाला. देश के गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को हरियाणा के दौरान पर आ रहे हैं. इस दौरान करनाल और अंबाला में अमित शाह भाजपा की लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा में हिस्सा लेंगे. साथ ही अंबाला में 800 करोड़ रुपये से निर्मित शहीद स्मारक का भी वह उद्घाटन करेंगे.

जानकारी के अनुसार, अंबाला छावनी स्थित गांधी मैदान में भाजपा की रैली के मद्देनजर, यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है और लोगों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील अंबाला पुलिस ने की है.

अमित शाह पहले करनाल आएंगे. इस दौरान पदयात्रा में हरियाणा की भाजपा प्रभारी समृति ईरानी, प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता, सीएम नायब सैनी भी मौजूद रहेंगे. इससे पहले, उन्होंने बुधवार को दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की थी. केंद्रीय मंत्री करनाल में डेढ़ घंटा रुकेंगे और बाद में अंबाला रवाना होंगे और यहां पर छावनी में 22 एकड़ में 800 करोड़ रुपये से बने राष्ट्रीय शहीद स्मारक का लोकार्पण करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे.

  • करनाल के सेक्टर 12 नगर निगम के दफ्तर के पास से ट्रैफिक सिग्नल सेक्टर-12 तक लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ की पदयात्रा
    करीब 11 बजे आएंगे गृह मंत्री अमित शाह.

अंबाला में ये रोड़ रहेंगे बंद

  • अम्बाला छावनी के जनता चौक से गीता गोपाल चौक तक अम्बाला–यमुनानगर मार्ग बाधित रहेगा. इस दौरान वाहन चालक इस मार्ग का इस्तेमाल न करें तथा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से ही आवागमन करें. यह मार्ग आपातकालीन सेवाओं के लिए खुला रहेगा.

अम्बाला छावनी से यमुनानगर जाने वाले वाहन इन वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल कर सकते हैं.

  • रूट-1: अम्बाला → शाहबाद → साहा → यमुनानगर.
  • रूट-2: मोहड़ा अनाज मंडी → न्यू रिंग रोड → बड़ा खड्डा → साहा → यमुनानगर.
  • रूट-3: बलदेव नगर → पंजोखरा साहिब → शहजादपुर → साहा → यमुनानगर.

यमुनानगर से अम्बाला आने वाले वाहन

  • रूट-1: यमुनानगर → साहा → शाहबाद → अम्बाला.
  • रूट-2: यमुनानगर → साहा → बड़ा खड्डा → न्यू रिंग रोड → मोहड़ा अनाज मंडी → अम्बाला छावनी.
  • रूट-3: यमुनानगर → साहा → शहजादपुर → पंजोखरा साहिब → बलदेव नगर → अम्बाला.

कार्यक्रम में आने वाले वाहन चालकों के लिए निर्देश

कार्यक्रम में शामिल होने आने वाले सभी वाहन चालक अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें. डीएसपी अंबाला कुलदीप सिंह ने बताया कि यात्रा पर निकलने से पहले अपने मार्ग की जानकारी अवश्य लें तथा अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें. अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों पर जाने से बचें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें.



Source link