Dhanteras 2026 Shopping Muhurat & Choghadiya: 6 नवंबर दिन शुक्रवार को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा, हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को यह त्योहार मनाया जाता है. धनतेरस के साथ ही पांच दिवसीय दीपोत्सव यानी दिवाली पर्व की शुरुआत होती है. इस दिन सुख-समृद्धि, आरोग्य और धन की प्राप्ति के लिए विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर और यमराज की पूजा की जाती है. साथ ही खरीदारी और यम दीपक निकाला जाता है. इस दिन शुभ मुहूर्त में खरीदारी का विशेष महत्व है. लोग गाड़ी से लेकर सोना-चांदी, झाड़ू तक इस शुभ दिन पर शुभ मुहूर्त में खरीदते हैं. आइए जानते हैं पूजा व खरीदारी का मुहूर्त, चौघड़िया और किस समय क्या खरीदना शुभ रहेगा…
धनतेरस पर शुक्र प्रदोष व्रत का संयोग
हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है, इसे धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है. इस बार धनतेरस के दिन शुक्र प्रदोष व्रत का संयोग भी बन रहा है, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है. धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त में खरीदारी का विशेष महत्व है. इस दिन किसी भी शुभ वस्तु, संपत्ति या धातु की खरीदारी करने से तेरह गुणा सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है. शास्त्रों के अनुसार, धनतेरस के दिन आप क्या खरीदारी कर रहे हैं, इसके लिए एक विशिष्ट काल है.
धनतेरस तिथि 2026
त्रयोदशी तिथि की शुरुआत: 6 नवंबर, सुबह 10 बजकर 30 मिनट से
त्रयोदशी तिथि का समापन: 7 नवंबर, सुबह 10 बजकर 47 मिनट तक
उदिया तिथि को मानते हुए धनतेरस का पर्व 7 नवंबर दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा.
खरीदारी और पूजा शुभ मुहूर्त 2026
प्रदोष काल मुहूर्त (सबसे उत्तम समय): शाम 05 बजकर 49 मिनट से रात 08 बजकर 23 मिनट तक (लगभग 2 घंटे 34 मिनट की अवधि)
वृषभ लग्न मुहूर्त: शाम 06 बजकर 34 मिनट से रात 08 बजकर 34 मिनट तक
सोना-चांदी और आभूषण खरीदने का समय: 6 नवंबर को सुबह 10:30 बजे से लेकर 7 नवंबर को सुबह 06:37 / 10:47 बजे तक.
चौघड़िया के अनुसार खरीदारी के मुहूर्त (6 नवंबर 2026)
शुभ चौघड़िया: दोपहर 12:01 बजे से दोपहर 01:23 बजे तक
लाभ चौघड़िया: सुबह 07:54 बजे से सुबह 09:16 बजे तक
अमृत चौघड़िया: सुबह 09:16 बजे से सुबह 10:38 बजे तक
चर चौघड़िया: शाम 04:07 बजे से शाम 05:30 बजे तक
धनतेरस पर वाहन और सोना-चांदी कब खरीदें?
धनतेरस पर अगर आप गाड़ी खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए अमृत चौघड़िया या चर चौघड़िया का समय सबसे उत्तम माना जाता है. वहीं अगर आप धनतेरस पर चांदी का सामान खरीदना चाहते हैं तो इसे अमृत चौघड़िया मुहूर्त में खरीदरें और सोना खरीदने के लिए शुभ व अमृत चौघड़िया मुहूर्त सबसे उत्तम माना जाता है.
धनतेरस पर बर्तन कब खरीदें?
धनतेरस पर अगर आप हीरा खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए शुभ और चर चौघड़िया का समय सही रहेगा. स्टील के बर्तन आप शुभ चौघड़िया में खरीदें. तांबे के बर्तन के लिए लाभ चौघड़िया तो पीतल के बर्तन के लिए शुभ व अमृत चौघड़िया में खरीदारी करना लाभकारी रहेगा.
इलेक्ट्रॉनिक्स व संपत्ति कब खरीदें?
धनतेरस पर इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की खरीदारी के लिए आप लाभ व चर चौघड़िया का समय देखें. वहीं संपत्ति की खरीदारी के लिए शुभ और अमृत चौघड़िया का समय सबसे उत्तम है.