तू रुक बताता हूं… भाभी का प्रेमी देख आग बबूला हुआ देवर, इधर दिखा रहा था तेवर, उधर…

तू रुक बताता हूं… भाभी का प्रेमी देख आग बबूला हुआ देवर, इधर दिखा रहा था तेवर, उधर…


Last Updated:

Kanpur Crime News: कानपुर में शादीशुदा प्रेमिका के घर जाना एक प्रेमी को भारी पड़ गया. उसने डर की वजह से कमरे में ही लटककर जान दे दी. अब पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है. 

Zoom

कानपुर में प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी ने किया सुसाइड.

कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बहुत ही दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है. घाटमपुर थाना क्षेत्र अंतरगत में एक प्रेमी अपनी शादीशुदा प्रेमिका से रात 1 बजे मिलने उसके घर गया. जैसे ही वो घर पहुंचा तो प्रेमिका के घरवालों ने पकड़कर कमरे में बंद कर दिया और बाहर से कुंडी लगा दी. इस पर युवक घबरा गया और कमरे के अंदर छत में लगे लोहे के एंगल से रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

देर रात देवर आया नीचे
घाटमपुर के रवाईपुर गांव के रहने वाले आशुतोष सोनकर ललितपुर में रेवेन्यू निरीक्षक के पद पर कार्यरत है. घर पर उनकी पत्नी पूजा अपने दो बच्चे चार वर्षीय अवनी, अभिराज के साथ रहती है. घर पर देवर पारितोष और उनकी पत्नी अंजना घर पर ऊपर के हिस्से में रहते है. देर रात परितोष बाथरूम जाने के लिए नीचे आए तो उन्हें लगा कि घर पर कोई है.

कमरे के अंदर देखा तो एक अनजान युवक दिखा. उसने झट से कमरे को बाहर से बंद कर दिया. इधर देवर ने भाभी से पूछा कि किसको बुलाया है. अभी भैया को फोन करके बता रहा. इस पर पूजा ने माना की उसका प्रेमी है. जब गेट खोलकर देखा तबतक युवक अपनी जान दे चुका था. सूचना मिलते मौके पर पहुंची घाटमपुर पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से सबूत जुटाए. साथ ही युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है.

प्रेमी की हुई पहचान
घाटमपुर इंस्पेक्टर ने प्रेमी की पहचान बताई. फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के मोहनखेड़ा गांव निवासी 27 वर्षीय शिव प्रताप सिंह उर्फ सौरभ सिंह पुत्र सूरजभान सिंह के रूप में बताई है. पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के साथ युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

यह है पूरा मामला

प्रेमिका पूजा ने पुलिस को बताया कि उसकी 18 महीने पहले फेसबुक की जरिए युवक से दोस्ती हुई, धीरे धीरे उससे बातचीत होने लगी. वह अपना अकेलापन दूर करने के लिए युवक से बातचीत करने लगी. धीरे धीरे दोनों की दोस्ती प्रेम में बदल गई। युवक आने की जिद करने लगा, जिसपर उसने बुलाया था, मिलने के बाद देवर ने देख लिया. दोनों के बीच एक घंटे तक विवाद चला. बताया जा रहा है कि कमरे में खुद को बंद देखकर शिव प्रताप घबरा गया. पकड़े जाने के डर से उसने कमरे के भीतर छत में लगे लोहे के एंगल से रस्सी का फंदा बनाया और उस पर झूल गया. इससे युवक की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई.



Source link