Exclusive: इलेक्शन कमीशन विवाद के बाद चुनाव आयोग ने पहला वर्क ऑर्डर किया जारी
Last Updated:
चुनाव आयोग को लेकर हुए विवाद के बाद इलेक्शन कमीशन ने नया वर्क ऑर्डर जारी किया है. इस नए वर्क ऑर्डर के मुताबिक आईटी डीजी सीमा खन्ना चुनाव आयोग के डीईसी को रिपोर्ट करेंगी.
विवाद के बाद पहली बार 4 नवंबर को चुनाव आयोग ने नया वर्क ऑर्डर जारी किया है. (फाइल फोटो)
इलेक्शन कमीशन विवाद और सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शनों के बाद चुनाव आयोग ने पहला वर्क ऑर्डर जारी किया है. यह ऑर्डर 28 जुलाई के वर्क ऑर्डर के बाद 4 नवंबर को जारी किया गया है. न्यूज 18 पास वर्क ऑर्डर की एक्सक्लूसिव कॉपी है. जिसमें आप देख सकते हैं कि चुनाव आयोग के आगे के कामों के लिए क्या-क्या आदेश जारी किए गए हैं.
इस नए वर्क ऑर्डर में लिखित तौर कहा गया है कि आईटी डीजी सीमा खन्ना चुनाव आयोग के डीईसी को रिपोर्ट करेंगी.
बता दें कि 28 जुलाई का वर्क ऑर्डर लागू नहीं हुआ था क्योंकि दोनों चुनाव आयुक्तों ने सवाल खड़े कर दिए थे. इसलिए डीजी सीमा खन्ना डीईसी के जरिए ही फाइल आगे बढ़ाती रहीं.
पिछली बार 28 जुलाई को जारी हुए वर्क ऑर्डर को लेकर दोनों चुनाव आयुक्त एस एस संधू और विवेक जोशी ने सवाल उठाया था. इसी के बाद दोनों चुनाव आयुक्तों ने मिलकर एक अफसर की कार्यशैली को लेकर कैबिनेट सचिव को पत्र भी लिखा था.
चूंकि 28 जुलाई का वर्क ऑर्डर लागू ही नहीं हो पाया था तो पहले के ऑर्डर्स के हिसाब से ही आयोग का काम चलता रहा था. उसके हिसाब से आईटी की जिम्मेदारी तत्कालीन डीईसी संजय कुमार के पास थी. लेकिन 28 जुलाई के वर्क ऑर्डर में साफ लिखा था कि आईटी विभाग की जिम्मेदारी DG सीमा खन्ना संभालेंगी. यानी सीमा खन्ना को सीधे रिपोर्ट आयोग को करना था.
चुनाव आयोग विवाद के बाद 4 नवंबर का वर्क ऑर्डर चुनाव आयोग के अंदर कार्य वितरण का पहला वर्क ऑर्डर है.