Last Updated:
Jaipur Thar Vehicle Menace: जयपुर में एक बार फिर थार गाड़ी का आतंक देखने को मिला है. कालवाड़ इलाके की मंगलम सिटी कॉलोनी में सोमवार देर रात करीब 3 बजे एक थार चालक ने सड़क पर घूम रहे बेजुबान कुत्तों के पीछे गाड़ी दौड़ा दी. इस घटना में एक स्ट्रीट डॉग की मौत हो गई. पूरी वारदात कॉलोनी के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
जयपुर में एक बार फिर थार गाड़ी का आतंक देखने को मिला
जयपुर. राजधानी जयपुर में एक बार फिर थार गाड़ी से जुड़ी संवेदनहीन हरकत सामने आई है. इस बार निशाने पर सड़क पर रहने वाले बेजुबान कुत्ते आए. कालवाड़ इलाके की मंगलम सिटी कॉलोनी में एक थार चालक ने देर रात सड़क पर मौजूद कुत्तों के पीछे गाड़ी दौड़ा दी. इस घटना में एक स्ट्रीट डॉग की मौत हो गई. पूरी वारदात कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद बेजुबान जानवरों के साथ इस तरह की क्रूरता को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है.
यह घटना सोमवार देर रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है. उस समय कॉलोनी की सड़क पर कुछ स्ट्रीट डॉग मौजूद थे. इसी दौरान एक थार गाड़ी वहां पहुंची. आरोप है कि चालक ने गाड़ी की रफ्तार कम करने या कुत्तों को रास्ता देने के बजाय उनके पीछे थार दौड़ा दी. अचानक तेज रफ्तार गाड़ी को अपनी ओर आता देख कुत्ते जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. इस दौरान एक कुत्ता गाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई.
CCTV में कैद हुई पूरी घटना
मंगलम सिटी कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में थार चालक की यह हरकत रिकॉर्ड हो गई. फुटेज में देर रात सड़क पर कुत्तों के मौजूद होने और उनके पीछे गाड़ी दौड़ाए जाने की घटना दिखाई दे रही है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया है. लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर सड़क पर मौजूद बेजुबान जानवरों के साथ ऐसी क्रूरता क्यों की जा रही है.
फिर चर्चा में आई थार गाड़ी