संतरे से भी ज्यादा विटामिन C वाला फल कौन सा? सर्दियों में जरूर खाएं ये 7 मौसमी फल

संतरे से भी ज्यादा विटामिन C वाला फल कौन सा? सर्दियों में जरूर खाएं ये 7 मौसमी फल


Last Updated:

Winter Fruits Benefits: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही सर्दी, खांसी, जुकाम और वायरल संक्रमण जैसी मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ने लगता है. ऐसे में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना जरूरी है. ठंड के मौसम में बाजार में 7 ऐसे मौसमी फल उपलब्ध होते हैं, जो स्वाद के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं.

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही खानपान में बदलाव करना जरूरी हो जाता है. इस समय सर्दी, खांसी, जुकाम और वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए ठंड के मौसमी कुछ फल ऐसे भी बाजार में उपलब्ध है जिनका सेवन करना काफी लाभकारी रहता है. इनमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट शरीर को जरूरी पोषण देते हैं.

सर्दियों में मिलने वाला सिंघाड़ा स्वाद के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है. इसमें पोटेशियम, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट के साथ कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. सिंघाड़े में पानी की मात्रा भी अच्छी होती है. इसका सेवन शरीर को ऊर्जा देने और पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है. इसे कच्चा, उबालकर या सब्जी के रूप में खाया जा सकता है.

ठंड के मौसम में अमरूद खाना काफी फायदेमंद माना जाता है. इसमें संतरे से भी अधिक विटामिन C पाया जा सकता है. इसके अलावा अमरूद में फाइबर, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं. इसका सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाए रखने और पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मदद करता है. अमरूद खाने से कब्ज की समस्या में भी राहत मिल सकती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सर्दियों में संतरे की बाजार में अच्छी आवक होती है. यह विटामिन C का अच्छा स्रोत है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को सामान्य बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. संतरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में मदद करते हैं. इसके अलावा इसमें फाइबर और पानी भी होता है, जो पाचन और शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखने में सहायक है.

अनार के लाल दाने स्वादिष्ट होने के साथ पोषण से भी भरपूर होते हैं. इसमें पॉलीफेनॉल जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद करते हैं. अनार में फाइबर, पोटेशियम और विटामिन भी होते हैं. इसका सेवन दिल की सेहत और पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने में मददगार हो सकता है.

सर्दियों में सेब का सेवन भी सेहत के लिए फायदेमंद है. इसमें फाइबर और पेक्टिन पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है. सेब खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट दिल की सेहत को बेहतर बनाए रखने में सहायक होते हैं.

पपीता पोषक तत्वों से भरपूर फल है. इसमें विटामिन A, विटामिन C, फोलेट और फाइबर पाया जाता है. इसके अलावा इसमें पपेन नामक एंजाइम होता है, जो प्रोटीन के पाचन में मदद करता है. पपीते का सेवन कब्ज की समस्या से राहत दिलाने और पेट को स्वस्थ रखने में सहायक हो सकता है. इसमें मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट भी शरीर के लिए फायदेमंद हैं.

सर्दियों के मौसम में मिलने वाला सीताफल यानी शरीफा स्वाद में जितना मीठा होता है, पोषण के मामले में भी उतना ही खास है. इसमें विटामिन C, विटामिन B6, पोटेशियम, मैग्नीशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसका सेवन शरीर को ऊर्जा देने के साथ पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है. हालांकि, इसमें प्राकृतिक शुगर की मात्रा अधिक होती है, इसलिए डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए.



Source link