आगे बाराती, पीछे बैंड बाजा, नहीं आए दूल्हे राजा… दुल्हन करती रही इंतजार, नहीं मिला जेवर, तो बदला तेवर


Last Updated:

संभल जिले में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सोने-चांदी के जेवर नहीं मिलने से नाराज दूल्हा निकाह के लिए आया ही नहीं. वहीं बेचारी दुल्हन घंटों इंतजार करती रही. दूल्हे की इस हरकत से दुल्हन की मां इतना गुस्सा हो गई कि वह बिचौलिए से लड़ने-झगड़ने लगी.

Top Deals Inside

आगे बाराती, पीछे बैंड बाजा, नहीं आए दूल्हे राजा... दुल्हन करती रही इंतजार,Zoom

निकाह के लिए नहीं आया दूल्हा, दुल्हन करती रही इंतजार. (सांकेतिक तस्वीर)

संभलः उत्तर प्रदेश के संभल जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी तय कर ऐन टाइम पर शादी के मंडप में दूल्हा नहीं पहुंचा. जबकि दुल्हन उसका इंतजार करती रही. दरअसल, 4 नवंबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें दोनों का निकाह होना था. लेकिन दूल्हा नहीं पहुंचा और निकाह नहीं हो पाया. बताया जा रहा है कि शादी में सोने-चांदी के जेवर नहीं मिलने से दूल्हा नाराज हो गया और वह बारात लेकर समारोह स्थल पर नहीं पहुंचा. इसके बाद लड़की की मां गुस्सा हो गई और बिचौलिया से जमकर नोकझोंक करने लगी. आरोपित दूल्हे के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

सामूहिक विवाह समारोह में जेब कतरों की बल्ले-बल्ले
वहीं गुन्नौर तहसील के मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में जेब कतरों ने दो लोगों की जेब साफ कर दस हजार रुपए उड़ा लिए. दोनों पीड़ित अपने रिश्तेदारों की शादी में शामिल होने आए थे. घटना बबराला थाना के बागीचा बैंक्वेट हॉल का है, जहां बुधवार को सरकारी सामूहिक विवाह कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम में दावत खाते समय जेबकतरों ने दो लोगों की जेब से दस हजार रुपए पर हाथ साफ कर दिया. पुलिस सुरक्षा में हो रहे विवाह समरोह में जेबकतरों की कारगुजारी हैरान करने वाली है. विवाह समारोह के प्रमुख सीडीओ ने घटना की जानकारी से इंकार किया है. सूचना मिलने पर उन्होंने कार्यवाही का भरोसा दिया है.

स्कॉर्पियो नहीं मिलने पर नहीं लाया था बारात
बता दें कि हाल ही में संभल में ही स्कॉर्पियो की डिमांड पूरी न होने पर दूल्हा राहत अली बारात लेकर नहीं गया. बताया गया कि रियासत की 20 वर्षीय बेटी रिसालत और राहत अली के बीच ढाई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है, जिसपर डेढ़ साल पहले परिजनों ने आपसी सहमति से शादी तय की थी. लड़की पक्ष ने 2000 मेहमानों की दावत और दहेज का पूरा इंतजाम किया था. लेकिन लड़के पक्ष ने अंतिम समय में गाड़ी की डिमांड की और बारात लेकर नहीं आए. यह घटना बीते 11 अक्तूबर की रायसत्ती थाना क्षेत्र के परियावली गांव की है.



Source link