MP पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 8 IPS अफसरों के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी बने DGP के PSO

MP पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 8 IPS अफसरों के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी बने DGP के PSO


Last Updated:

MP IPS Transfer News: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल में 8 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के कार्यभार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. 4 नवंबर 2026 को जारी आदेश के तहत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई है. 2009 बैच के IPS अवधेश गोस्वामी को PSO टू DGP बनाया गया है. जानें और…

Zoom

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में आईपीएस अफसरों के प्रभार बदले.

रिपोर्ट: रमाकांत दुबे

Bhopal News: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय (PHQ) भोपाल में पदस्थ भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 8 अधिकारियों के प्रभार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर उप पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) ने 4 नवंबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया. आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है.

DIG स्तर के अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
आदेश के अनुसार, वर्ष 2009 बैच के IPS अधिकारी अवधेश कुमार गोस्वामी के प्रभार में बदलाव किया गया है. उन्हें उप पुलिस महानिरीक्षक (कल्याण एवं लेखा) के पद से हटाया गया है. अब उन्हें उप पुलिस महानिरीक्षक, PSO टू DGP पुलिस मुख्यायल भोपाल और उप पुलिस महानिरीक्षक नारकोटिक्स का दायित्व मिला है. इसी तरह, वर्ष 2009 बैच के ही IPS संतोष सिंह गौर को DIG अजाक से बदलकर DIG पीटीआरआई (PTRI) पदस्थ किया गया है. वहीं, 2009 बैच के IPS तुषार कांत विद्यार्थी को DIG पीटीआरआई के पद से हटाकर उप पुलिस महानिरीक्षक, विसबल-मुख्यालय भोपाल का नया प्रभार सौंपा गया है.

वर्ष 2010 बैच के IPS अधिकारी विनीत कपूर को उप पुलिस महानिरीक्षक साइबर पुलिस मुख्यालय भोपाल तथा सामुदायिक पुलिसिंग का दायित्व दिया गया है. इससे पहले वे PSO टू DGP और सामुदायिक पुलिसिंग का प्रभार देख रहे थे. इसके अलावा, 2012 बैच के IPS अधिकारी रघुवंश कुमार सिंह को उप पुलिस महानिरीक्षक (कल्याण एवं लेखा) पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है.

AIG स्तर के अफसरों के दायित्व भी बदले
सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) स्तर के 3 अधिकारियों के कार्यभार में भी बदलाव हुए हैं. वर्ष 2014 बैच के IPS अधिकारी साई कृष्ण थोटा को AIG साइबर पुलिस मुख्यालय भोपाल नियुक्त किया गया है. वर्ष 2017 बैच के IPS पुनीत गहलोद को AIG प्रशासन पुलिस मुख्यालय भोपाल की जिम्मेदारी दी गई है.

साथ ही, 2019 बैच के IPS अधिकारी शशांक को AIG विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है. सभी अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल प्रभाव से नया दायित्व संभालने के निर्देश दिए गए हैं.



Source link