महादेव बेटिंग ऐप केस: सौरभ चंद्राकर के बाद रवि उप्पल पर कसा शिकंजा, दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी

महादेव बेटिंग ऐप केस: सौरभ चंद्राकर के बाद रवि उप्पल पर कसा शिकंजा, दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी


होमताजा खबरदेश

महादेव बेटिंग ऐप केस: रवि उप्पल पर दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी

Last Updated:

Mahadev Betting App Case: अरबों रुपये के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी घोटाले के मुख्य रणनीतिकार और ‘हवाला किंगपिन’ रवि उप्पल के गिरेबान तक भारतीय जांच एजेंसियों के हाथ एक बार फिर पहुंच गए हैं. मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर के ओमान से भारत प्रत्यर्पण की धूल अभी थमी भी नहीं थी कि दुबई से उप्पल की गिरफ्तारी की सनसनीखेज खबर सामने आ गई.

Zoom

रवि उप्पल को दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया है.

Mahadev Betting App Case: महादेव बेटिंग ऐप मामले में भारतीय जांच एजेंसियों को एक और बड़ी कामयाबी मिलने की खबर है. ऐप के सह-संस्थापक और मामले के प्रमुख आरोपी रवि उप्पल को दुबई में गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है. यह कार्रवाई महादेव बेटिंग ऐप के दूसरे प्रमुख आरोपी सौरभ चंद्राकर के ओमान से भारत प्रत्यर्पण के कुछ दिन बाद हुई है. हालांकि, भारतीय एजेंसियों को गिरफ्तारी की जानकारी अनौपचारिक सूत्रों से मिली है और UAE की ओर से अभी तक भारत को कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है.

रवि उप्पल को जल्द भारत लाने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) प्रयास कर रही हैं. रवि उप्पल पर आरोप है कि वह महादेव बेटिंग ऐप के जरिए चलाए जा रहे सैकड़ों करोड़ रुपये के हवाला नेटवर्क को संभालता था. इसके अलावा, छत्तीसगढ़ के नेताओं और नौकरशाहों से संपर्क बनाए रखने की जिम्मेदारी भी उसी के पास होने का आरोप है.

ED के मुताबिक, रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर के पास वानुअतु के पासपोर्ट भी हैं. रवि उप्पल के खिलाफ अक्टूबर 2023 में इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था. दिसंबर 2023 में उसे दुबई में हिरासत में लिया गया था, लेकिन 45 दिन बाद रिहा कर दिया गया था.

अब ED रवि उप्पल से पूछताछ कर कथित हवाला नेटवर्क, पैसों के लेन-देन और अवैध कमाई के लाभार्थियों का पता लगाना चाहती है. इस मामले का एक अन्य आरोपी विकास छपरिया भी दुबई में मौजूद है. भारतीय एजेंसियां उसे भी भारत लाने की कोशिश कर रही हैं.

महादेव सट्टा ऐप मामला: 8 दिन के लिए CBI हिरासत में सौरभ चंद्राकर
छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की एक विशेष अदालत ने छह हजार करोड़ रुपये के ‘महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप’ मामले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को 4 नवंबर को आठ दिन के लिए सीबीआई की हिरासत में भेज दिया. अधिकारियों ने बताया कि चंद्राकर को हाल ही में ओमान से भारत लाया गया था. 2 नवंबर को उसे दो दिन के लिए सीबीआई की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया था, क्योंकि जांच एजेंसी उसे छत्तीसगढ़ लाकर इस मामले की सुनवाई कर रही अदालत के सामने पेश करना चाहती थी.

उन्होंने बताया कि 3 नवंबर शाम को उसे विमान से रायपुर लाया गया. बचाव पक्ष के वकील तुषार गिरि ने ‘पीटीआई’ को बताया कि 4 नवंबर को चंद्राकर को रायपुर में सीबीआई अदालत के विशेष न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह ठाकुर की अदालत में पेश किया गया था.



Source link