मिठाई नहीं, iPhone 16, दिल्‍ली की कंपनी के दिवाली गिफ्ट ने इंटरनेट पर काटा गदर, लोग पूछ रहे-वैकेंसी है क्‍या?

मिठाई नहीं, iPhone 16, दिल्‍ली की कंपनी के दिवाली गिफ्ट ने इंटरनेट पर काटा गदर, लोग पूछ रहे-वैकेंसी है क्‍या?


Last Updated:

Diwali Gift : दिवाली पर कंपनियां अपने कर्मचारियों को गिफ्ट देती हैं. लेकिन, दिल्‍ली की एक कंपनी ने अपने एम्‍पलॉईज को जो उपहार दिया है, उसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. कई लोगों ने तो मजाकिया अंदाज में कंपनी से पूछ लिया है कि उसके यहां कोई पद खाली क्‍या?

Zoom

यह महंगा गिफ्ट इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. (Photo : @financersaab2.0/instagram)

नई दिल्‍ली. दिवाली नजदीक आते ही कॉर्पोरेट जगत में सोनपापड़ी, ड्राई फ्रूट्स और क्रॉकरी सेट के मीम्स की बाढ़ आ जाती है. ज्‍यादातर कंपनी के कर्मचारी बस यही उम्‍मीद करते हैं कि उन्‍हें इस बार सोनपापड़ी की जगह कोई और मिठाई की डिब्‍बा मिल जाए तो ही बेहतर. लेकिन दिल्ली की एक कंपनी ने दिवाली गिफ्ट का ऐसा धमाका किया कि इंटरनेट पर गदर मच गया. कंपनी के गिफ्ट को देखकर बहुत से लोग तो अब पूछ रहे हैं की क्‍या कंपनी में कोई वैकेंसी है?

दरअसल, कंपनी ने अपने कर्मचारियों को मिठाई या गिफ्ट हैंपर के बजाय आईफोन 16 दिवाली उपहार में दिए हैं. रोहिणी स्थित एक कंपनी ने यह महंगा गिफ्ट दिया है. कंपनी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस खास पल की एक वीडियो क्लिप शेयर की है. वीडियो में दिख रहा है कि कर्मचारियों के आने से पहले ही उनकी डेस्क पर खूबसूरत रिबन से सजे आईफोन 16 के बॉक्स रखे हुए थे. काले, नीले, हरे और सफेद रंगों के ये प्रीमियम फोन वर्कस्टेशन पर देखते ही कर्मचारियों के चेहरे खिल गए. कंपनी ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, नो कम्‍पीटिशन. आपको क्‍या मिला.”

View this post on Instagram





Source link