रोह‍ित शर्मा ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, न्‍यूजीलैंड के खिलाफ ‘डक’ पर हुए आउट, गौतम गंभीर छूट गए पीछे

रोह‍ित शर्मा ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, न्‍यूजीलैंड के खिलाफ ‘डक’ पर हुए आउट, गौतम गंभीर छूट गए पीछे


होमखेलक्रिकेट

रोह‍ित शर्मा ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, गौतम गंभीर छूट गए पीछे

Last Updated:

Rohit Shama Unwanted Records: रोहित शर्मा ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में डक का शिकार हो गए. काइल जैमीसन की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में वह शून्य पर आउट हो गए और मिचेल सेंटनर ने उनका कैच लपका. इसके साथ ही वनडे क्रिकेट में रोहित के 17 डक हो गए हैं. रोहित ने इस दौरान गौतम गंभीर के अनचाहे र‍िकॉर्ड की भी बराबरी कर ली.

Zoom

रोहित शर्मा वनडे में न्‍यूजीलैंड के ख‍िलाफ पहली बार हुड डक पर आउट.

नई द‍िल्‍ली. रोहित शर्मा के लिए ऑकलैंड का ईडन पार्क मैदान एक ऐसा दिन लेकर आया, जिसे वह और उनके फैंस जल्दी भूलना चाहेंगे. 4 नवंबर, 2026 को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया.186 रनों के छोटे लेकिन चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा. पारी का आगाज करने आए रोहित शर्मा इस ओवर की आख‍िरी गेंद पर कीवी तेज गेंदबाज का शिकार बन गए. महज 6 गेंदों का सामना करने के बाद रोहित बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए. इस दौरान रोह‍ित ने अपने नाम एक शर्मनाक र‍िकॉर्ड भी दर्ज कर ल‍िया. रोहि‍ त ने गौतम गंभीर के इस अनचाहे र‍िकॉर्ड को पीछे छोड़ा जो दुन‍िया का कोई भी बल्‍लेबाज नहीं बनाना चाहेगा.

बतौर ओपनर वनडे क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ियों के आंकड़े पर नजर डालें, तो रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने इस पारी के साथ गौतम गंभीर को भी पीछे छोड़ दिया है. बतौर भारतीय वनडे ओपनर यह रोहित का 9वां डक था, जबकि गंभीर अपने वनडे करियर में 8 बार शून्य पर आउट हुए थे. भारतीय ओपनर्स की इस अनचाही लिस्ट में पूर्व सलामी बल्लेबाज सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) और वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) 13-13 बार शून्य पर आउट होकर सबसे ऊपर हैं. महान सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) बतौर ओपनर 12 बार और पूर्व विस्फोटक ओपनर के. श्रीकांत 11 बार शून्य पर आउट हुए थे.

काइल जैमीसन ने क‍िया कोहली का श‍िकार
भारतीय पारी के पहले ही ओवर में न्यूजीलैंड के लंबे कद के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने एक बेहतरीन गेंद फेंकी. ऑफ-स्टंप के बाहर थोड़ा फुल लेंथ पर फेंकी गई इस गेंद पर रोहित शर्मा ने अनमने ढंग से शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन वह गेंद को नीचे रखने में पूरी तरह विफल रहे. गेंद ने बल्ले का किनारा लिया और मिड-ऑफ की तरफ हवा में तैरने लगी. वहां मौजूद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने कोई गलती नहीं की और एक शानदार डाइव लगाते हुए एक अद्भुत कैच लपक लिया. इस तरह भारतीय कप्तान की पारी सिर्फ 6 गेंदों में शून्य पर ही समाप्त हो गई.

तीन साल पुराना सिलसिला टूटा
न्यूजीलैंड के खिलाफ यह शून्य पर आउट होना रोहित शर्मा के वनडे करियर का एक ऐसा मौका रहा, जिसने उनके एक बेहतरीन सिलसिले को भी तोड़ दिया. यह कीवी टीम के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित का पहला डक था. इसी के साथ उनके 39 लगातार वनडे पारियों तक बिना डक पर आउट हुए खेलने का शानदार रिकॉर्ड भी थम गया. इससे पहले रोहित वनडे फॉर्मेट में आखिरी बार 2023 विश्व कप के दौरान चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शून्य पर आउट हुए थे. तब से लेकर अब तक वह लगातार अपनी पारियों में कम से कम खाता खोलने में कामयाब रहे थे.

वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ी
इस मैच में बिना खाता खोले आउट होने के साथ ही रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ियों की ल‍िस्‍ट में आगे बढ़ गए हैं. रोहित के नाम अब वनडे में 17 डक दर्ज हो चुके हैं. इस मामले में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर 20 डक के साथ शीर्ष स्थान पर हैं. उनके बाद विराट कोहली और पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ 19-19 बार शून्य पर आउट होकर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं. पूर्व दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले और आक्रामक बल्लेबाज युवराज सिंह 18-18 बार शून्य पर आउट हुए हैं. अब रोहित शर्मा 17 डक के साथ हरभजन सिंह के बराबर आ खड़े हुए हैं. वहीं भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली वनडे में 16 डक के साथ इस ल‍िस्‍ट में ठीक पीछे हैं.

तीनों फॉर्मेट को मिलाकर दर्ज हुआ अनचाहा आंकड़ा
सिर्फ वनडे ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों प्रारूपों (टेस्ट, वनडे और टी20) को मिलाकर भी रोहित शर्मा का नाम भारत के उन खिलाड़ियों की ल‍िस्‍ट में शामिल हो गया है, जो सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट हुए हैं. रोहित अब तीनों प्रारूपों में कुल मिलाकर 35 बार बिना खाता खोले आउट हो चुके हैं. इस ल‍िस्‍ट में वह दिग्गज लेग स्पिनर अनिल कुंबले (Anil Kumble) के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा 43 बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान के नाम है. उनके बाद विराट कोहली 41 डक के साथ दूसरे स्थान पर, इशांत शर्मा 40 डक के साथ तीसरे स्थान पर और जसप्रीत बुमराह व हरभजन सिंह 37-37 डक के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं. सचिन तेंदुलकर भी अपने करियर में तीनों प्रारूप मिलाकर 34 बार शून्य पर आउट हुए थे, जिन्हें रोहित ने पीछे छोड़ दिया है.



Source link