Last Updated:
Patna Noodles Factory Raid : पटना के भूपतिपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने अवैध नूडल्स और लड्डू फैक्ट्री पर छापा मारकर भारी मात्रा में कच्चा माल जब्त किया है. मानकों की अनदेखी पर नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं.
पटना के भूपतिपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने अवैध नूडल्स और लड्डू फैक्ट्री पर छापा मारकर भारी मात्रा में कच्चा माल जब्त किया है.
पटना. राजधानी पटना में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले अवैध खाद्य कारोबार का खुलासा हुआ है. खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भूपतिपुर इलाके में नूडल्स और लड्डू बनाने वाली एक फैक्ट्री में छापेमारी की. इस दौरान मौके से लाखों रुपये का नूडल्स और लड्डू बनाने का कच्चा माल जब्त किया गया. जांच में फैक्ट्री के अंदर खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किए जाने की बात सामने आई है.
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम जब फैक्ट्री पहुंची तो वहां नूडल्स और लड्डू बनाने का काम चल रहा था. जांच के दौरान नूडल्स निर्माण में खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किए जाने की बात सामने आई. फैक्ट्री में साफ-सफाई की स्थिति और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठे हैं. टीम ने मौके से नूडल्स और लड्डू बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल को जब्त किया है.
खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने
कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने फैक्ट्री से खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए हैं. इन नमूनों को जांच के लिए भेजा जाएगा. रिपोर्ट आने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मानकों के उल्लंघन को लेकर आगे की कार्रवाई की जा सकती है.
अवैध खाद्य कारोबार करने वालों में हड़कंप
भूपतिपुर में हुई इस कार्रवाई के बाद अवैध तरीके से खाद्य पदार्थ बनाने और बेचने वालों में हड़कंप मचा हुआ है. खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई का मकसद लोगों तक सुरक्षित खाद्य सामग्री पहुंचाना और नियमों की अनदेखी करने वाले कारोबारियों पर शिकंजा कसना है.
इस मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग के फूड इंस्पेक्टर मुकेश कश्यप ने बताया कि टीम ने फैक्ट्री में जांच के दौरान कई अनियमितताएं पाईं और मौके से कच्चा माल जब्त किया है.