बीजेपी की B टीम है AAP, दिल्ली के बाद पंजाब को किया बर्बाद: खरगे का भगवंत मान सरकार पर वार

बीजेपी की B टीम है AAP, दिल्ली के बाद पंजाब को किया बर्बाद: खरगे का भगवंत मान सरकार पर वार


होमताजा खबरदेश

बीजेपी की B टीम है AAP, दिल्ली के बाद पंजाब को किया बर्बाद: खरगे का हमला

Last Updated:

Congress Insaaf Rally: मल्लिकार्जुन खरगे ने पंजाब विधानसभा चुनाव को देश की भावी सियासत का टर्निंग पॉइंट करार दिया. राहुल गांधी और वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए खरगे ने बड़ा सियासी दावा किया कि अगर कांग्रेस पंजाब का किला फतह करती है, तो पूरे देश में उसकी जीत का रास्ता साफ हो जाएगा.

Zoom

खरगे ने केंद्र और ‘आप’ सरकार पर निशाना साधा. (आईएएनएस)

Congress Insaaf Rally: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पंजाब में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से एकजुटता बनाए रखने का आह्वान करते हुए 4 नवंबर को कहा कि यदि उनकी पार्टी पंजाब विधानसभा चुनाव जीतती है तो वह सारा भारत जीतेगी. उन्होंने कहा कि पार्टी की जीत की शुरुआत पंजाब से होनी चाहिए और इसके लिए सभी को मिलकर काम करना होगा. खरगे ने संगरूर में कांग्रेस की ‘इंसाफ रैली’ को संबोधित करते हुए प्रदेश की आम आदमी पार्टी की सरकार पर भी तीखा हमला बोला और अरविंद केजरीवाल की पार्टी को भाजपा की ‘बी टीम’ करार दिया. उन्होंने दावा किया कि ‘आप’ गुजरात, गोवा और कई राज्यों में कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रही है.

उन्होंने भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार को ‘नशे और भ्रष्टाचार’ की सरकार करार दिया और आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल तथा उनके लोग पंजाब में ‘हफ्ता वसूली’ कर रहे हैं. पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में खरगे ने इस बात पर जोर दिया कि पंजाब में कांग्रेस के लोगों को एकजुटता बनाए रखनी होगी. उन्होंने कहा, “अगर हम पंजाब जीतेंगे तो सारा भारत जीतेंगे, यह मेरा दावा है. जीत यहां से शुरू होनी चाहिए और इसके लिए हम सबको मिलकर रहना चाहिए.”

कांग्रेस अध्यक्ष ने एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली का उल्लेख करते हुए कहा कि कई राज्यों और केंद्र में बैठी सरकारें ‘वोट चोरी’ की सरकार हैं. इसी मुद्दे को लेकर वहां बहुत बड़ी रैली आयोजित की गई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) देश में स्थापित प्रमुख संस्थाओं को खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं.



Source link