Last Updated:
Anant Singh-Neeraj Kumar Controversy: अनंत सिंह ने कहा कि वह बेटी की 25 नवंबर को होने वाली शादी में पूरे बिहार और विरोधियों को भी बुलाएंगे, लेकिन जेडीयू नेता नीरज कुमार को नहीं. उन्होंने नीतीश कुमार को जीवनभर अपना नेता मानने की बात दोहराई. शादी में भव्य तैयारियां की गई हैं और घुड़दौड़ प्रतियोगिता भी होगी.
अनंत सिंह ने कहा कि पूरे बिहार को न्योता देंगे, विरोधियों को भी बुलाएंगे, लेकिन नीरज कुमार को नहीं.
Anant Singh Daughter Wedding: बिहार की राजनीति में अनंत सिंह और जेडीयू नेता नीरज कुमार के बीच की अदावत एक बार फिर चर्चा में है. अनंत सिंह ने अपनी बेटी की शादी को लेकर बड़ा बयान दिया है. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि शादी में पूरे बिहार को न्योता देंगे, विरोधियों को भी बुलाएंगे, लेकिन नीरज कुमार को नहीं. एक इंटरव्यू में अनंत सिंह ने साफ कहा कि उनके लिए कोई विरोधी नहीं है. वह सभी को शादी में बुलाएंगे. हालांकि नीरज कुमार को लेकर उनका रुख अलग है. उन्होंने कहा कि नीरज कुमार उनका विरोध करते हैं. वह भी उनका विरोध करते रहेंगे.
‘नीतीश कुमार को जीवनभर नेता मानेंगे’
इंटरव्यू के दौरान अनंत सिंह ने नीतीश कुमार को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि जब तक जिंदा रहेंगे, नीतीश कुमार को नेता मानते रहेंगे. उन्होंने बिहार के लिए नीतीश कुमार के योगदान की भी तारीफ की. अनंत सिंह ने पार्टी के फैसले और नीरज कुमार के साथ अपने विवाद पर भी खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि पार्टी से उन्हें कोई शिकायत नहीं है, लेकिन नीरज कुमार के व्यवहार से नाराज हैं.
25 तारीख को बेटी की शादी, कई कलाकार भी होंगे शामिल
अनंत सिंह ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 25 तारीख को उनके गांव लदमा में होगी. शादी में भोजपुरी कलाकार पवन सिंह, अक्षरा सिंह, अनुपमा यादव और अभिनेता सोनू सूद के आने की बात भी उन्होंने कही. अनंत सिंह ने कहा कि शादी में सभी को बुलाया जाएगा. उनका किसी से व्यक्तिगत विरोध नहीं है. लेकिन नीरज कुमार को लेकर उनकी नाराजगी बरकरार है.
नीरज कुमार से 24 घंटे विरोध जारी रखने की बात
अनंत सिंह ने इंटरव्यू में कहा कि नीरज कुमार उनका विरोध करते हैं. इसलिए वह भी उनका विरोध करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि अगर नीरज कुमार अपनी गलती बता दें तो वह उनके साथ हो जाएंगे. फिलहाल दोनों नेताओं के बीच विवाद खत्म होने के संकेत नहीं दिख रहे हैं.
अमेरिका से खोजकर लाए बेटी के लिए दूल्हा
अनंत सिंह ने इंटरव्यू में बताया कि उनकी बेटी के लिए दामाद अमेरिका से खोजकर लाए हैं. उन्होंने दामाद के नाम और उनके पेशे यानी वह क्या काम करते हैं इसकी जानकारी नहीं दी गई है.
10 बीघा में भव्य तैयारी, यूपी से बुलाए गए टेंट के कारीगर
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी को भव्य बनाने के लिए पैतृक गांव लदमा में बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं. शादी के आयोजन के लिए करीब 10 बीघा में पंडाल तैयार किया जा रहा है. टेंट-पंडाल लगाने के लिए उत्तर प्रदेश के मऊ से सामान और कारीगर बुलाए गए हैं. शादी के आयोजन को खास बनाने के लिए विदेश से फूल मंगाने की तैयारी भी है.
शादी में घुड़दौड़ प्रतियोगिता, जीतने वालों को मिलेंगे बड़े इनाम
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी के मौके पर गांव लदमा में घुड़दौड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी. इस प्रतियोगिता को लेकर खास आकर्षण पुरस्कारों को लेकर है. पहले स्थान पर आने वाले विजेता को थार गाड़ी, दूसरे स्थान पर आने वाले को बाइक और तीसरे स्थान के विजेता को स्कूटी देने की घोषणा की गई है. शादी से जुड़ी रस्मों के तहत 20 नवंबर को तिलक-फलदान का कार्यक्रम प्रस्तावित है. जबकि 25 नवंबर को मुख्य विवाह समारोह होगा.