‘राम जी आए रामपाल के घर’, ‘रामायण’ की रिलीज से पहले अर्जुन रामपाल ने बढ़ाया टीम का हौसला, सुनाया भावुक किस्सा


Last Updated:

5 नवंबर को रणबीर कपूर, साई पल्लवी की रामायण से पर्दा उठने वाला है. रणबीर कपूर की फिल्म की रिलीज से पहले अर्जुन रामपाल ने नितेश तिवारी और पूरी टीम का हौसला बढ़ाया. एक्टर ने अपने बेटे से जुड़ा एक किस्सा सुनाते हुए कहा कि अब श्री राम उनके बेटे के नए सुपरहीरो हैं.

Top Deals Inside

 'रामायण' की रिलीज से पहले अर्जुन रामपाल ने बढ़ाया टीम का हौसला, सुनाया किस्साZoom

अर्जुन रामपाल ने रामायण की टीम को बधाई दी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम rampal72)

 नई दिल्ली. बीते मंगलवार, 3 नवंबर को मुंबई में नितेश तिवारी की ‘रामायण’ की सितारों के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी. फिल्म को देखने के बाद बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर इसकी जमकर तारीफ की है. अर्जुन रामपाल भी उन सितारों में शामिल हैं जो ‘रामायण’ के मुरीद हो गए हैं और उन्होंने फिल्म की पूरी स्टारकास्ट को बधाई दी. एक्टर ने एक दिल छू लेने वाला किस्सा भी साझा किया.  उन्होंने बताया कि उनका बेटा घर पर भगवान राम की मूर्ति लेकर आया और उन्हें अपना नया पसंदीदा सुपरहीरो बताया. बेटे की इस बात ने अर्जुन को भावुक कर दिया.

अर्जुन रामपाल ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें उनका बेटा भगवान राम की मूर्ति के साथ नजर आ रहा है. इस तस्वीर के साथ एक्टर ने लिखा कि बेटे की बात सुनकर उनका दिल गर्व और प्यार से भर गया. उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही नई पीढ़ी को इस महाकाव्य की कहानी जानने और समझने का मौका मिलेगा.

‘रामायण’ की टीम को अर्जुन रामपाल ने दी बधाई

अर्जुन रामपाल ने लिखा, ‘राम जी आए रामपाल के घर. मेरा दिल गर्व और प्यार से भर गया, जब मेरे बेटे ने भगवान राम की मूर्ति लाकर कहा कि ये उसके नए पसंदीदा सुपरहीरो हैं. कल पूरी दुनिया और एक नई पीढ़ी रामायण से रूबरू होंगी’. अर्जुन ने फिल्म की पूरी टीम की तारीफ करते हुए कहा कि ‘रामायण: पार्ट वन’ ने उन कलाकारों और फिल्ममेकर्स के सपने को साकार किया है, जो लंबे समय से इस महाकाव्य को भव्य स्तर पर पर्दे पर देखने की कल्पना करते रहे हैं.

उन्होंने आगे लिखा, ‘ ‘रामायण: पार्ट वन’ की शानदार टीम का शुक्रिया, जिन्होंने हर आर्टिस्ट, फिल्ममेकर और एक्टर के उस सपने को पूरा किया है, जो इतने बड़े पैमाने पर इस महाकाव्य की कहानी बताने के बारे में बात करते रहे हैं’. वो आगे लिखते हैं, ‘आप लोगों ने इसे कर दिखाया है. एक आर्टिस्ट के तौर पर मुझे सिर्फ गर्व महसूस हो रहा है. अपने पूरे परिवार के साथ इसे देखने का बेसब्री से इंतजार है. पूरी दुनिया हमारी इस कहानी को देखे, इसका इंतजार है. टीम ‘रामायण: पार्ट वन’ को बधाई, आप सभी को ढेर सारी सफलता मिले. शुक्रिया. जय श्री राम’.

अर्जुन रामपाल ने रामायण की टीम को बधाई दी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम rampal72)

5 नवंबर को रिलीज होगी ‘रामायण: पार्ट वन’

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी. फिल्म में यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभाते दिखाई देंगे. ‘रामायण: पार्ट वन’ 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का दूसरा भाग 2027 में दीपावली के मौके पर रिलीज करने की योजना है. यह फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी दर्शकों के सामने आएगी.



Source link