डर के आगे ‘जीत’ नहीं मौत है, 2027 में होगी दहशत? भूमि पेडनेकर की नई हॉरर फिल्म ‘जानी दुश्मन’ का ऐलान

डर के आगे ‘जीत’ नहीं मौत है, 2027 में होगी दहशत? भूमि पेडनेकर की नई हॉरर फिल्म ‘जानी दुश्मन’ का ऐलान


Last Updated:

भूमि पेडनेकर की अपकमिंग फिल्म का ऐलान हो गया है. एक्ट्रेस जल्द ही हॉरर थ्रिलर फिल्म में नजर आने वाली है. एक्ट्रेस की फिल्म ‘जानी दुश्मन डर के आगे मौत है’ का पहला पोस्टर जारी हुआ. मेकर्स ने फिल्म का ऐलान करते हुए साफ कर दिया है कि अगले साल थिएटर्स में दहशत होने वाली है. ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी लेकिन अभी डेट्स की जानकारी नहीं दी गई है.

Zoom

भूमि पेडनेकर की नई फिल्म का ऐलान हो गया है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम bhumisatishpednekkar)

नई दिल्ली. आपने कोल्ड ड्रिंक माउंटेन ड्यू का ऐड तो देखा ही होगा. आपको उसके ऐड की टैग लाइन भी याद होगी कि डर के आगे जीत है लेकिन अगले साल थिएटर्स में डर के आगे जीत नहीं बल्कि मौत होगी. भूमि पेडनेकर की हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘जानी दुश्मन: डर के आगे मौत’ का ऐलान हो गया है. यूनाइटेड किंगडम की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म हॉरर फ्रेंचाइजी का हिस्सा है, जिसमें डर, रहस्य और अलौकिक शक्तियों की कहानी देखने को मिलेगी. फिल्म का पहला पोस्टर सामने आ चुका है जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है.

भूमि पेडनेकर ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जानी दुश्मन: डर के आगे मौत’ का पहला पोस्टर शेयर किया. वो अपना पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखती हैं, डर तो बहुत देखा होगा अब खौफ महसूस करने के लिए तैयार हो जाइए. आपके सामने प्रस्तुत है जानी दुश्मन- डर के आगे खौफ है.

‘जानी दुश्मन’ की पहली झलक दिखी

फिल्म ‘जानी दुश्मन: डर के आगे मौत’  का निर्देशन अरशद सैयद कर रहे हैं, जबकि रॉबी ग्रेवाल इसके क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं. फिल्म का निर्माण भूषण कुमार की टी-सीरीज और प्रभलीन संधू की अलमाइटी मोशन पिक्चर मिलकर कर रहे हैं. इस सहयोग को लेकर निर्माता भूषण कुमार ने कहा कि अलमाइटी मोशन पिक्चर उनके भरोसेमंद क्रिएटिव पार्टनर्स में से एक है और उनकी टीम के साथ काम करना हमेशा अच्छा अनुभव रहा है. ‘मेड इन इंडिया – अ टाइटन स्टोरी’ सीरीज के बाद दोनों कंपनियां एक बार फिर ‘जानी दुश्मन’ के लिए साथ आई हैं. उन्होंने इस साझेदारी को लेकर खुशी जाहिर की.

पोस्टर हो रहा वायरल

फोटो साभार इंस्टाग्राम tseriesfilms

वहीं, अलमाइटी मोशन पिक्चर की फाउंडर प्रभलीन संधू ने भी टी-सीरीज के साथ अपने जुड़ाव को खास बताया. उन्होंने कहा कि भूषण कुमार और उनकी टीम के साथ काम करने का अनुभव हमेशा सुखद रहा है. प्रभलीन के मुताबिक, यह फिल्म उनके लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि इसके जरिए उन्हें रॉबी ग्रेवाल और अरशद सैयद के साथ दोबारा काम करने का मौका मिल रहा है. इन दोनों के साथ उन्होंने भारत की लोकप्रिय पैरानॉर्मल थ्रिलर सीरीज में से एक बनाई थी.

हॉलीवुड से ला रहे स्टंट डायरेक्टर

फिल्म में रोमांच और एक्शन को खास बनाने के लिए हॉलीवुड के चर्चित स्टंट डायरेक्टर पीटर पेड्रेरो को भी टीम में शामिल किया गया है. वह ‘हैरी पॉटर’, ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’, ‘द एक्सपेंडेबल्स’, ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ और ‘द कॉन्ज्यूरिंग’ जैसे चर्चित प्रोजेक्ट्स में काम कर चुके हैं. ऐसे में फिल्म में हाई-ऑक्टेन एक्शन और रोमांचक सीक्वेंस देखने को मिल सकते हैं. भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘जानी दुश्मन’ अगले साल (2027) थिएटर्स में रिलीज होगी.



Source link