Makeup Tips: होंठों पर लिपस्टिक क्यों नहीं टिकती? फॉलो करें ये 4 स्टेप्स

Makeup Tips: होंठों पर लिपस्टिक क्यों नहीं टिकती? फॉलो करें ये 4 स्टेप्स


Last Updated:

Right Way To Apply Lipstick: लिपस्टिक चेहरे की खूबसूरती को कई गुना तक बढ़ाता है. लेकिन इसे सही तरीके से नहीं लगाने पर जल्दी मिटने भी लगता है, जिससे पूरा मेकअप खराब नजर आने लगता है. ऐसे में यदि आपके होंठ पर भी लिपस्टिक ज्यादा देर नहीं टिक पाता है, तो यहां जानिए लिपस्टिक को लॉन्ग लास्टिंग बनाने का आसान तरीका.

ख़बरें फटाफट

Zoom

इसमें कोई दोराय नहीं कि लिपस्टिक से चेहरे का लुक निखर जाता है और मेकअप भी पूरा नजर आता है. लेकिन कई बार सारी मेहनत तब खराब हो जाती है, जब कुछ ही देर में लिपस्टिक होंठों से हटने लगती है. खाना खाने, चाय-कॉफी पीने या थोड़ी देर बातचीत करने के बाद लिपस्टिक का रंग हल्का पड़ जाता है. ऐसे में बार-बार टचअप करना पड़ता है.

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है, लिपस्टिक होंठों से जल्दी क्यों मिट जाती है? दरअसल, लिपस्टिक जल्दी हटने के पीछे तीन मुख्य वजहें होती हैं. पहली, होंठों में नमी की कमी, दूसरी, होंठों पर मौजूद प्राकृतिक तेल और तीसरी, उनकी असमान बनावट. इसके अलावा खाने-पीने की चीजों में मौजूद तेल भी लिपस्टिक के रंग को हल्का कर सकते हैं. अगर होंठों पर रूखी त्वचा या पपड़ी है, तो भी लिपस्टिक अच्छी तरह चिपक नहीं पाती और जल्दी फीकी पड़ने लगती है.

लिपस्टिक को लंबे समय तक टिकाने के लिए अपनाएं ये 4 स्टेप

  • लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों की सही देखभाल करना जरूरी है. इसके लिए हल्के हाथों से लिप एक्सफोलिएशन करें, ताकि रूखी और डेड स्किन हट जाए. इसके बाद होंठों पर लिप बाम की पतली परत लगाएं. इससे होंठ मुलायम रहेंगे और लिपस्टिक अच्छी तरह लगेगी.
  • लिपस्टिक को लंबे समय तक टिकाने के लिए कंसीलर का इस्तेमाल एक अच्छा मेकअप हैक हो सकता है. ऐसा कंसीलर चुनें, जो लगाने पर हाइड्रेटिंग महसूस हो, लेकिन सूखने के बाद मैट फिनिश दे. अपनी रिंग फिंगर की मदद से होंठों पर इसकी बहुत थोड़ी मात्रा लगाएं. ध्यान रखें कि इसकी परत ज्यादा मोटी न हो.
  • अब कंसीलर को सेट करने के लिए थोड़ा सा ट्रांसलूसेंट सेटिंग पाउडर लें. इसे हल्के हाथों से होंठों पर लगाएं. इससे होंठों की सतह मुलायम और वेलवेट जैसी बनती है. साथ ही लिपस्टिक लगाने के लिए एक अच्छा बेस तैयार होता है.
  • सबसे आखिर में अपनी पसंद के शेड का लिप लाइनर लगाएं. इसके बाद उसी रंग की लिपस्टिक लगाकर होंठों को खूबसूरत लुक दें. आप मैट या सैटिन फिनिश वाली लिपस्टिक चुन सकती हैं. अगर आपको ग्लॉसी लुक पसंद है, तो लिपस्टिक के ऊपर थोड़ा सा लिप ग्लॉस भी लगा सकती हैं.



Source link