US First Muslim Seanater: Abdul el Sayed| मेरा नाम अब्दुल है पहले मुस्लिम सांसद बनते ही ट्रंप पर कसा तंज, ईरान युद्ध पर भी मारा ताना

US First Muslim Seanater: Abdul el Sayed| मेरा नाम अब्दुल है पहले मुस्लिम सांसद बनते ही ट्रंप पर कसा तंज, ईरान युद्ध पर भी मारा ताना


Last Updated:

Michigan Senater Abdul el sayed Teases Donald trump: अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार अब्दुल अल सैयद ने जीत हासिल करते हुए कुछ ऐसा कहा कि डोनाल्ड ट्रंप सुनकर ही तिलमिला जाएंगे. उन्होंने अपनी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए अपने धर्म और ईरान युद्ध को लेकर कुछ ऐसा कहा, जो उनके तीखे तेवर दिखा रहा है.

Zoom

अब्दुल रहमान अल-सैयद. (रॉयटर्स)

वाशिंगटन: मिशिगन ने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार अब्दुल अल सैयद को अपना अगला सीनेटर चुना है. अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और रिपब्लिकन उम्मीदवार माइक रोजर्स को हरा दिया. अब्दुल ने माना कि ये उनके लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है. आपको बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान उनमें और डोनाल्ड ट्रंप में खूब तानेबाजी हुई और इसे लेकर मीडिया में सुर्खियां बनी रहीं. अब इसका अंत हुआ है अब्दुल अल सैयद की जीत के साथ. उन्होंने जीतते ही कुछ ऐसा कहा है, जो ट्रंप को अच्छा बिल्कुल नहीं लगेगा.

जीत के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने अपनी राय रखी. पेशे से डॉक्टर सैयद ने लिखा- ‘मिशिगन की सेवा करने के लिए अमेरिकी सीनेट जाना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है. मिशिगन, हमने वह कर दिखाया जिसे लोग कहते थे कि किया ही नहीं जा सकता. हम जीत गए. एक साथ मिलकर. अब असली काम शुरू होता है.’ इस जीत के साथ ही वो अमेरिकी सीनेट तक पहुंचने वाले पहले मुस्लिम शख्स होंगे. चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें उनके धर्म को लेकर काफी टारगेट किया गया था.

मेरा नाम अब्दुल रहमान अल सैयद है …

जीत से उत्साहित सैयद ने मंच से कहा- ‘मेरा नाम अब्दुल रहमान अल सैयद है और मिशिगन हमने जीत हासिल कर ली. मुझे खुशी है कि मैं आपके सामने बतौर सीनेटर इलेक्ट खड़ा हूं.’ उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि हम सभी जानते हैं कि मेरे नाम और मेरे धर्म की वजह से आपका पेट्रोल खरीदना महंगा नहीं हुआ है. न ही इसकी वजह से आप राशन खरीदने में परेशानी झेल रहे हैं और न ही आपको डॉक्टर के पास जाने में दिक्कत हो रही है. फिर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पर निशाना साधते हुए अब्दुल ने कहा कि मुझे पता है कि उन्हें मेरा नाम बोलने में परेशानी होती है. इसलिए जनवरी में जब जेडी वेंस मुझे सीनेटर पद की शपथ दिलाएंगे, तो आप मुझे सीनेटर कहकर बुला सकते हैं.

ईरान युद्ध पर भी मारा ताना 

अब्दुल अल सैयद के मुद्दों की बात करें तो अब्दुल ने चुनाव प्रचार में स्वास्थ्य सेवा सबके लिए उपलब्ध कराने, महंगाई कम करने और इजरायल को अमेरिकी सैन्य मदद बंद कराने पर जोर दिया था. उन्होंने जीतने के बाद भी कहा है कि टैक्स के पैसों का इस्तेमाल अपने बच्चों का भविष्य बेहतर बनाने के लिए होना चाहिए न कि दूसरे के बच्चों पर बम गिराने में. उनका इशारा ईरान के मिनाब स्कूल पर अमेरिकी बमबारी के दौरान मारी गई 168 बच्चियों की ओर था.



Source link