Last Updated:
लालसोट शहर के गंगापुर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर एक टेंपो सीएनजी भराने पहुंचा था. अचानक गाड़ी में आग लग गई. पेट्रोल पंप नजदीक होने की वजह से वहां हड़कंप मच गया. लोग चीखने-चिल्लाने लगे. चालक ने तुरंत मौजूद दिमाग से काम लिया और जलते हुए टेंपो को धक्का देकर पंप से बाहर निकाल दिया. टेंपो पंप से कुछ मीटर दूर जाकर बुरी तरह जलने लगा. राहत अभियान लालसोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को दूर किया. कुछ देर के लिए सड़क पर आवागमन भी रोक दिया गया. दमकल की गाड़ियां भी पहुंचीं.
दौसा. राजस्थान के दौसा जिला के लालसोट में सीएनजी भराने पहुंचे एक टेंपो में अचानक आग लग गई. घटना गंगापुर रोड स्थित पेट्रोल पंप की है. टेंपो में आग लगते ही परिसर में अफरा-तफरी मच गई. पेट्रोल पंप पर बड़ा हादसा होने की आशंका के बीच चालक ने सूझबूझ दिखाई और जलते हुए टेंपो को धक्का देकर परिसर से बाहर निकाल दिया.
पेट्रोल पंप से कुछ ही मीटर की दूरी पर टेंपो आग की लपटों में घिर गया. सूचना मिलते ही लालसोट थाना पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची. पुलिस ने एहतियात के तौर पर लोगों को घटनास्थल से दूर किया और कुछ देर के लिए सड़क पर आवागमन भी रोक दिया.
आग बुझाने के प्रयास में हेड कांस्टेबल झुलसा
आग पर काबू पाने के प्रयास में लालसोट थाने के हेड कांस्टेबल शैलेंद्र झुलस गए. वहीं, दमकलकर्मी गौरव पारीक ने हिम्मत दिखाते हुए पेट्रोल पंप पर रखे अग्निशामक सिलेंडर की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया. कुछ देर बाद दमकल वाहन भी मौके पर पहुंच गया और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया.
आग बुझने के बाद पुलिस, दमकलकर्मियों और आसपास मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली. गनीमत रही कि चालक समय रहते जलते टेंपो को पेट्रोल पंप परिसर से बाहर निकालने में सफल रहा, वरना बड़ा हादसा हो सकता था.