नितिन नबीन: UGC पर सवाल, विनय मिश्रा का थप्पड़, सवर्णों में हलचल के बीच पूर्वांचल को साधने की कोशिश

नितिन नबीन: UGC पर सवाल, विनय मिश्रा का थप्पड़, सवर्णों में हलचल के बीच पूर्वांचल को साधने की कोशिश


होमElectionsuttar-pradesh

थप्पड़ कांड, UGC पर सवर्णों का गुस्‍सा: नितिन नबीन साध लेंगे पूर्वांचल?

Last Updated:

उत्तर प्रदेश की राजनीति में पूर्वांचल को सत्ता का प्रवेश द्वार कहा जाता है. इतिहास गवाह है कि जिसने पूर्वांचल को फतह किया, लखनऊ के सिंहासन पर उसी का राज्याभिषेक हुआ है. 2027 के महामुकाबले से ठीक पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर दौरे पर हैं. नितिन नबीन का यह दौरा उत्तर प्रदेश की धरती पर उस समय पर हो रहा है. जब राज्य में खासकर पूर्वांचल इलाकों में कई तरह की चुनावी बिसात बिछ गई है. प्रयागराज में उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सामने हुआ ‘थप्पड़ कांड’ और उसके बाद उभरे सवर्णों के आक्रोश ने माहौल को गरमा दिया है. ऐसे तपते हुए सियासी माहौल में नितिन नबीन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह क्षेत्र से पार्टी की खोई हुई जमीन को वापस पाने और बिखरते सामाजिक समीकरणों को फेविकोल की तरह जोड़ने की कवायद कर पाएंगे? जानते हैं पूरी कहानी.

Zoom

UGC की आग और थप्पड़ कांड का तहलका: पूर्वांचल में सवर्णों को साधने उतरे नितिन नबीन?

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की बिसात अभी से बिछने लगी है. हालिया एमएलसी चुनाव (MLC Exams) के नतीजों के बाद पहली बार बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन दो दिवसीय सांगठनिक दौरे पर 4 और 5 नवंबर को गोरखपुर पहुंच रहे हैं. इस दौरान वे पार्टी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को धार देने के लिए वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठकों का दौर शुरू करेंगे. लेकिन इस संगठनात्मक दौरे की सबसे बड़ी बात यह है कि नितिन नबीन का यह उत्तर प्रदेश आगमन ऐसे समय में हो रहा है, जब सूबे में विशेषकर पूर्वांचल की सियासी हलचल अपने चरम पर है. जहां हाल ही में हुए गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव के दौरान आक्रोशित मतदाताओं ने मतपत्रों पर उम्मीदवारों को वोट देने के बजाय ‘UGC Roll Back’ लिखकर अपना गहरा विरोध दर्ज कराया था. इसके ठीक बाद ही प्रयागराज के प्रबुद्ध महाकुंभ में उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सामने हुए ‘विनय मिश्रा थप्पड़ कांड’ ने इस सुलगती आग में घी का काम कर दिया है. यही नहीं रही-सही कसर बीजेपी के अपने ही विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी की ‘विभीषण’ वाली सोशल मीडिया पोस्ट ने पूरी कर दी, जिसने सवर्णों और प्रबुद्ध वर्ग की नाराजगी को सार्वजनिक मंच पर ला दिया है. तो अब ऐसे में सबसे बड़ा यक्ष प्रश्न यह है कि क्या नितिन नबीन का यह दौरा पूर्वांचल में चल रही इस जबरदस्त राजनीतिक और सामाजिक हलचल को शांत कर पाएगा? आइए जानते हैं इसके पीछे की पूरी कहानी.



Source link