गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल? सर्दियों में बस डाल दें किचन की ये 5 चीजें, कलियों से भर जाएगी हर टहनी

गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल? सर्दियों में बस डाल दें किचन की ये 5 चीजें, कलियों से भर जाएगी हर टहनी


Last Updated:

सर्दियों का मौसम गुलाब के शौकीनों के लिए सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि अक्टूबर से मार्च के बीच गुलाब के पौधों में भरपूर फूल खिलते हैं. इस दौरान पौधों की सही देखभाल की जाए, तो कम फूल देने वाला पौधा भी हरी-भरी पत्तियों और खूबसूरत फूलों से भर सकता है. चाहे आपने नर्सरी से नया ग्राफ्टेड गुलाब का पौधा खरीदा हो या घर में पहले से लगे पुराने पौधे को फिर से फूलों से भरना चाहते हों, कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा. सही छंटाई, पोषक तत्वों से भरपूर मिट्टी और नियमित देखभाल से सर्दियों में गुलाब के पौधे को स्वस्थ रखा जा सकता है…

Top Deals Inside

गुलाब के पौधों की ग्रोथ के लिए सर्दियों का मौसम अनुकूल होता है. अगर आप नर्सरी से ग्राफ्टेड गुलाब का पौधा लाकर गमले में लगा रहे हैं, तो 10×10 इंच का गमला इस्तेमाल कर सकते हैं. पौधा लगाते समय ध्यान रखें कि ग्राफ्टिंग वाला हिस्सा मिट्टी से करीब दो इंच ऊपर रहे. इससे पौधे में नई शाखाएं निकलने और उनमें फूल आने की संभावना बेहतर होती है. (Image: Canva)

गुलाब के पौधे में अच्छी ग्रोथ और ज्यादा फूल पाने के लिए समय-समय पर छंटाई करना जरूरी है. अक्टूबर के महीने में पौधे की करीब 60 प्रतिशत हार्ड प्रूनिंग की जा सकती है. इसके अलावा, जब फूल मुरझा जाएं तो उन्हें तीन पत्तियों वाली गांठ के नीचे से काट दें. पौधे की सूखी और कमजोर टहनियों को भी हटा दें. इससे नई और मजबूत शाखाओं को बढ़ने की जगह मिलती है और पौधा घना बनता है. (Image: Canva)

गुलाब के पौधों को अच्छी मात्रा में पोटैशियम की जरूरत होती है. इसके लिए केले के छिलकों को सुखाकर उनका पाउडर बना लें. आलू के छिलकों के छोटे टुकड़े और इस्तेमाल की हुई चायपत्ती या कॉफी के अवशेष भी इसमें मिला सकते हैं. खाद डालने से पहले गमले की ऊपरी मिट्टी को हल्का खोदकर दो दिन धूप में सूखने दें. इसके बाद तैयार मिश्रण मिट्टी में मिलाएं और पौधे को अच्छी तरह पानी दें. (Image: Canva)

Add News18 as
Preferred Source on Google

पौधे की मिट्टी को पोषक तत्वों से भरपूर बनाए रखने के लिए हर तीन महीने में करीब आधा किलो वर्मीकम्पोस्ट डालें. सर्दियों के दौरान सरसों की खली से बनी तरल खाद का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. इसके अलावा, करीब 100 ग्राम बोन मील को मिट्टी की ऊपरी परत के नीचे मिलाने से जड़ों को पोषण मिलता है और उनका विकास बेहतर हो सकता है. (Image: Canva)

अगर आपके घर में गुलाब का पुराना पौधा है और नियमित देखभाल के बावजूद उसमें फूल नहीं आ रहे हैं, तो जैविक ग्रोथ बूस्टर की मदद ले सकते हैं. इसके लिए सागरिका, PROM या सीवीड एक्सट्रैक्ट जैसे उत्पादों का इस्तेमाल किया जाता है. एलोवेरा के रस को पानी में अच्छी तरह पतला करके मिट्टी में डालने से भी पौधे की नई पत्तियों और कलियों के विकास में मदद मिल सकती है. (Image: Canva)

गुलाब के पौधे में लगातार फूल खिलते रहें, इसके लिए उसे रोजाना कम से कम 5 से 6 घंटे की सीधी धूप मिलनी चाहिए. खाद का इस्तेमाल हर 15 दिन में बदल-बदलकर करें और गमले की मिट्टी को बहुत ज्यादा सख्त न होने दें. समय-समय पर मिट्टी की गुड़ाई करें, ताकि जड़ों तक हवा पहुंच सके. इसके साथ ही पौधे की पीली और खराब पत्तियों को हटाते रहें. इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप पूरे सर्दियों के मौसम में गुलाब के पौधे को स्वस्थ और फूलों से भरा रख सकते हैं. (Image: Canva)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link