Last Updated:
UP Weather Update: यूपी में मौसम बदल गया है. धीरे-धीरे गर्मी विदा ले रही है और ठंड आ रही है. सुबह-शाम सर्दी गर्मी का अच्छा-खासा एहसास होने लगा है. अधिकतर घरों में AC-पंखा बंद हो गए है और रजाई कंबल निकाल लिए गए है.
यूपी मौसम
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज अब बदलने लगा है. बारिश का दौर थमने के बाद प्रदेश में ठंड धीरे-धीरे बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. यानी आने वाले दिनों में बारिश की संभावना नहीं है. दिन में आसमान साफ रह सकता है, जबकि सुबह और शाम के समय ठंड का असर ज्यादा महसूस होगा.
मौसम में बदलाव के साथ अब लोगों को सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस होने लगी है. दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य रह सकता है, लेकिन शाम होते ही तापमान में गिरावट का असर दिखने लगेगा. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने वाली सूखी हवाएं ठंड का अहसास बढ़ा सकती हैं. ऐसे में आने वाले दिनों में सर्दी धीरे-धीरे अपना असर दिखाएगी.
अगले कई दिनों तक बारिश के आसार नहीं
मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में 4 से 10 नवंबर तक मौसम को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. इस दौरान मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. फिलहाल लोगों को बारिश से राहत रहेगी और मौसम में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ता नजर आएगा.