Diwali Cleaning Hacks | Best fridge cleaning tips before Diwali | Fridge Cleaning Tips for Diwali | fridge kaise saaf karen

Diwali Cleaning Hacks | Best fridge cleaning tips before Diwali | Fridge Cleaning Tips for Diwali | fridge kaise saaf karen


Last Updated:

Fridge Cleaning Easy Tips: दिवाली पर घर की सफाई के साथ फ्रिज को साफ करना भी जरूरी है। इसके लिए सबसे पहले फ्रिज खाली करके उसका प्लग निकाल दें अब रैक और दराज को हल्के गर्म पानी व साबुन से धोकर सुखाएं। फ्रिज पर लगे दाग हटाने के लिए बेकिंग सोडा का पेस्ट इस्तेमाल करें। अगर फ्रिज में बदबू ज्यादा आती है तो बदबू दूर करने के लिए फ्रिज में एक कटोरी बेकिंग सोडा रखें।

Top Deals Inside

दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही घरों में साफ-सफाई का सिलसिला तेज हो गया है. लोग घर के हर कोने को चमकाने के साथ-साथ किचन और उसमें रखे सामान की सफाई पर भी विशेष ध्यान दे रहे हैं. हालांकि, इस दौरान अक्सर फ्रिज की सफाई करना भूल जाते हैं, जबकि इसमें रोजाना खाने-पीने की चीजें रखी जाती हैं. ऐसे में त्योहार से पहले फ्रिज की अच्छी तरह सफाई करना भी बेहद जरूरी है.

लंबे समय तक सफाई न होने के कारण फ्रिज के अंदर दाग-धब्बे और गंदगी जमा होने लगती है. कई बार फ्रिज खोलते ही उसमें से बदबू भी आने लगती है. ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद से आप फ्रिज को बिना ज्यादा मेहनत किए साफ और चमकदार बना सकते हैं. आइए जानते हैं फ्रिज की सफाई के कुछ आसान और असरदार तरीके.

फ्रिज की सफाई शुरू करने से पहले उसमें रखी सभी खाने-पीने की चीजों को बाहर निकाल लें. इसके बाद सुरक्षा का ध्यान रखते हुए फ्रिज का प्लग निकाल दें. कभी भी बिजली का कनेक्शन चालू रखकर फ्रिज की सफाई न करें. अगर फ्रीजर में बर्फ जमी हुई है, तो उसे अपने आप पिघलने दें. बर्फ हटाने के लिए चाकू या किसी नुकीली चीज का इस्तेमाल बिल्कुल न करें, क्योंकि इससे फ्रिज के अंदरूनी हिस्सों को नुकसान पहुंच सकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके बाद फ्रिज के अंदर लगे सभी रैक और दराज को बाहर निकाल लें. इन्हें हल्के गर्म पानी और बर्तन धोने वाले साबुन की मदद से अच्छी तरह साफ करें. अगर रैक और दराज पर जिद्दी दाग लगे हैं, तो उन्हें हटाने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं. सफाई के बाद सभी हिस्सों को साफ पानी से धो लें और दोबारा फ्रिज में लगाने से पहले अच्छी तरह सूखने दें.

फ्रिज में खाने-पीने की चीजें गिरने से कई बार जिद्दी दाग जम जाते हैं. इन्हें साफ करने के लिए 2 से 3 चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट को दाग वाली जगह पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें. इसके बाद मुलायम कपड़े से हल्के हाथों से पोंछ लें. इससे दाग आसानी से साफ हो सकते हैं. आखिर में फ्रिज के अंदरूनी हिस्से को साफ गीले कपड़े से पोंछें और सूखे कपड़े से अच्छी तरह सुखा लें.

अगर फ्रिज से ज्यादा बदबू आ रही है, तो इससे छुटकारा पाने के लिए एक छोटी कटोरी में बेकिंग सोडा भरकर फ्रिज के अंदर रख दें. बेकिंग सोडा फ्रिज में मौजूद दुर्गंध को सोखने में मदद करता है. इसके अलावा फ्रिज में रखी पुरानी और खराब खाने-पीने की चीजों को समय-समय पर बाहर निकालते रहें, ताकि फ्रिज में बदबू और गंदगी जमा न हो.

फ्रिज के दरवाजे पर लगी रबर की सील में अक्सर धूल और गंदगी जमा हो जाती है. इसकी सफाई के लिए पुराने टूथब्रश और हल्के साबुन के घोल का इस्तेमाल कर सकते हैं. रबर साफ करते समय ध्यान रखें कि उसमें ज्यादा पानी न जाने पाए. दरवाजे की रबर साफ रहने से वह ठीक से बंद होता है और फ्रिज की ठंडी हवा बाहर नहीं निकलती.

फ्रिज के अंदरूनी हिस्सों की सफाई के साथ-साथ उसकी बाहरी सफाई करना भी जरूरी है. इसके लिए माइक्रोफाइबर कपड़े और हल्के क्लीनर का इस्तेमाल करें. फ्रिज के ऊपर, किनारों और दरवाजे को अच्छी तरह पोंछकर साफ करें. सफाई पूरी होने के बाद सभी हिस्सों को अच्छी तरह सूखने दें. इसके बाद रैक और दराज को वापस लगाकर फ्रिज का प्लग लगाएं और उसे चालू कर दें. इस तरह कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप दिवाली से पहले अपने फ्रिज को साफ-सुथरा और चमकदार बना सकते हैं.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link