90s में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले खूंखार गेंदबाज, पाकिस्तानियों का दबदबा, टॉप-5 में एक भारतीय

90s में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले खूंखार गेंदबाज, पाकिस्तानियों का दबदबा, टॉप-5 में एक भारतीय


Last Updated:

top 5 bowlers of 90s: क्रिकेट के मैदान पर 90 का दशक बल्लेबाजों के लिए जितना यादगार रहा, उतना ही गेंदबाजों के खौफ के लिए भी जाना जाता है. उस दौर में तेज गेंदबाजों की रफ्तार के सामने बड़े-बड़े बल्लेबाजों के पसीने छूट जाते थे. पाकिस्तान के वसीम अकरम और वकार यूनिस ने अपनी घातक गेंदबाजी से बल्लेबाजों को खूब परेशान किया, तो ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न ने अपनी स्पिन से दुनिया भर के खिलाड़ियों को नचाया. 90 के दशक में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पाकिस्तान का दबदबा रहा. आइए जानते हैं इस दशक में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले पांच गेंदबाजों के बारे में.

पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं. उन्होंने 1990 से 1999 के बीच दोनों फॉर्मेट में मिलाकर 257 मैच खेले और कुल 568 विकेट अपने नाम किए. इस दौरान उन्होंने 305 पारियों में गेंदबाजी की. उनका इकॉनमी रेट 3.13 का रहा.

वसीम ने इस दशक में 20 बार एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया और तीन बार मैच में 10 विकेट हासिल किए. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7 विकेट पर 119 रन रहा. यानी वसीम अकरम ने सिर्फ विकेट ही नहीं लिए, बल्कि लंबे समय तक विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव भी बनाए रखा.

ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 1992 से 1999 के बीच 213 मैचों में 563 विकेट चटकाए. वॉर्न ने 277 पारियों में गेंदबाजी की. उन्होंने इस दौरान 1233 मेडन ओवर भी किए. उनका इकॉनमी रेट 2.83 रहा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

वॉर्न ने 17 बार पांच विकेट और चार बार एक मैच में 10 विकेट लेने का कमाल किया. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 8 विकेट पर 71 रन रहा. खास बात यह है कि वॉर्न ने अपनी फिरकी से बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया. वॉर्न दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से हैं.

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वकार यूनिस इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 1990 से 1999 के बीच 219 मैचों में 548 विकेट लिए. वकार ने 263 पारियों में गेंदबाजी की. उनका इकॉनमी रेट 3.79 का था. वकार ने इस दशक में 30 बार एक पारी में पांच विकेट और पांच बार मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा किया.

उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7 विकेट पर 76 रन रहा. वकार की गेंदबाजी की सबसे बड़ी ताकत उनकी रफ्तार और रिवर्स स्विंग थी. वह नई और पुरानी गेंद से बल्लेबाजों को मुश्किल में डालते थे. इसी वजह से वह अपने समय के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में गिने जाते हैं.

भारत के महान लेग स्पिनर अनिल कुंबले इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. वह टॉप-5 में शामिल इकलौते भारतीय गेंदबाज हैं. कुंबले ने 1990 से 1999 के बीच 242 मैच खेले और 508 विकेट हासिल किए. उन्होंने 283 पारियों में गेंदबाजी की. इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 3.03 का रहा, जो की बेहद अच्छा माना जाता है. उन्होंने 17 बार पांच विकेट और तीन बार मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा किया.

कुंबले का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 10 विकेट पर 74 रन रहा. यानी उन्होंने एक पारी में विपक्षी टीम के सभी 10 बल्लेबाजों को आउट करने की उपलब्धि भी हासिल की. इस उपलब्धि को दुनिया के सिर्फ दो और गेंदबाज अपने नाम कर पाए हैं.

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. उन्होंने 1991 से 1999 के बीच 180 मैच खेले और 490 विकेट लिए. डोनाल्ड ने 225 पारियों में 3.25 के इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की. डोनाल्ड ने 21 बार पांच विकेट और तीन बार मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा किया. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 8 विकेट पर 71 रन रहा. डोनाल्ड अपनी तेज रफ्तार और आक्रामक गेंदबाजी के लिए जाने जाते थे.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link