Numerology horoscope Today 4 November 2026 Aaj ka ank Jyotish | 4 नवंबर 2026 का अंक ज्योतिष

Numerology horoscope Today 4 November 2026 Aaj ka ank Jyotish | 4 नवंबर 2026 का अंक ज्योतिष


Last Updated:

Ank Jyotish 4 November 2026 Wednesday Numerology Horoscope: आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आ रहा है. मूलांक 1 वालों की आर्थिक कठिनाइयां धीरे-धीरे दूर होंगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. मूलांक 2 वालों के आय में वृद्धि के योग हैं और परिवार व कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है. मूलांक 3 वालों के व्यापार और आर्थिक लाभ में प्रगति होगी और परिवार व जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. मूलांक 4 वालों को आर्थिक मामलों और निवेश में थोड़ी सावधानी और समझदारी ज़रूरी है. मूलांक 5 वालों के आर्थिक और व्यावसायिक बाधाएं आ सकती हैं. मूलांक 6 वालों को आर्थिक लाभ संभव है और जीवनसाथी के साथ समय विशेष बीतेगा. मूलांक 7 वालों का दिन ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार होगा, जिससे व्यापार और परिवार को लाभ होगा. मूलांक 8 वालों के लिए दिन लाभदायक रहेगा, निवेश और व्यापार में लाभ होने की संभावना है. मूलांक 9 वालों के लिए दिन बहुत शुभ रहेगा, धन और व्यापार में प्रगति होगी. जन्मतिथि के माध्यम से बुधवार दिन कैसा रहेगा 1 से 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए…

मूलांक 1 (किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग) – मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन सामान्य है. पैसों की बात करें तो आज का दिन सामान्य है. लंबे समय से चली आ रही आर्थिक समस्याओं का आज अंत होने वाला है. आज आप अपने धन का उपयोग किसी धार्मिक कार्य में भी कर सकते हैं, जिससे भविष्य में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. व्यापार की बात करें तो आज आपकी आमदनी में भी वृद्धि होगी. लेकिन आज आप अनावश्यक खर्चों में उलझे रहेंगे. पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन सामान्य है. आज आपकी माता का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है, जिससे परिवार में तनाव का माहौल रहेगा. आज आपका जीवनसाथी आपके हर फ़ैसले में आपका साथ देगा.

मूलांक 2 (किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख़ को जन्मे लोग) – आज का दिन मूलांक 2 वालों के लिए ख़ुशियों भरा साबित होगा. आज आपकी आय के स्रोत बढ़ रहे हैं. पैसों की बात करें तो आज का दिन अनुकूल है. आज आपको धन लाभ होता दिख रहा है. पारिवारिक लिहाज़ से आज का दिन अच्छा है. आज परिवार के लोग आपके हर फ़ैसले में आपके साथ खड़े रहेंगे. नौकरीपेशा वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा है. अगर आप अपनी नौकरी बदलना चाहते हैं, तो आज इस बारे में सोच सकते हैं. आज आपको हर क्षेत्र में सफलता ज़रूर मिलेगी. जीवनसाथी के साथ आज का दिन सामान्य है.

मूलांक 3 (किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख़ को जन्मे लोग)- आज का दिन मूलांक 3 वालों के लिए बहुत अच्छा है. आज आप धन के मामले में तरक्की करते दिख रहे हैं. आज पैसों को लेकर कोई जटिल समस्या उत्पन्न होती नहीं दिख रही है. व्यापार के लिहाज़ से आज का दिन अनुकूल है. आज आपका व्यापार आगे बढ़ता दिख रहा है. आज आपका मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. परिवार के साथ आज का दिन अच्छा बीतेगा. जीवनसाथी के साथ स्नेहपूर्ण व्यवहार आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मूलांक 4 (किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोग) – मूलांक 4 वालों के लिए आज का दिन सामान्य से कम है. पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य है. आज आपको पैसों से जुड़ी कुछ चिंताएँ हो सकती हैं. आज सोच-समझकर पैसा निवेश करें. इस वजह से आज आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं. पारिवारिक लिहाज से आज का दिन अच्छा है. आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ उस शुभ कार्य के बारे में सोच सकते हैं जिसे आप लंबे समय से परिवार में करना चाहते थे. आज जीवनसाथी के साथ आपका दिन सुखद रहेगा.

मूलांक 5 (किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग) – मूलांक 5 वालों के लिए आज का दिन बाधाओं से भरा रहेगा. आज आपको पैसों के मामलों में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. आज अचानक धन हानि होने की संभावना है. आज का दिन व्यापार के लिए अनुकूल नहीं है. आज कोई भी महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय लेने से बचें. नौकरीपेशा वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा है. परिवार के साथ आज का दिन सामान्य रहेगा. आज आपका जीवनसाथी आपके हर फ़ैसले में आपका साथ देगा.

मूलांक 6 (किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोग) – मूलांक 6 वालों के लिए आज का दिन ख़ुशियों भरा रहेगा. पैसों के लिहाज़ से आज का दिन बहुत अच्छा है. आज अगर आप अपने बेटे की सलाह लेकर पैसा लगाएँगे, तो वह आपको जल्द ही धन लाभ दिलाएगा. व्यापार के लिए आज का दिन सामान्य है. परिवार के साथ आज का दिन सामान्य रहेगा. जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ख़ास और अच्छा रहेगा.

मूलांक 7 (किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोग) – मूलांक 7 वालों के लिए आज का दिन अच्छा है. आज आपकी सभी बाधाएँ समाप्त होती दिख रही हैं. आज आप पूरे दिन ऊर्जावान और सकारात्मक महसूस करेंगे. आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे. व्यापारी वर्ग की बात करें तो आज भाग्य आपके साथ है. आज अगर आप किसी मित्र या सहकर्मी की सलाह लेकर किसी व्यवसाय में पैसा लगाते हैं, तो इससे आपको अपार लाभ होगा. आज परिवार के साथ दिन सुखद रहेगा. जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत अच्छा है.

मूलांक 8 (किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग) – मूलांक 8 वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है. आज आप कोई संपत्ति खरीदने में पैसा लगा सकते हैं. व्यापार के लिए आज का दिन अच्छा है. आज आपकी आय के स्रोतों में वृद्धि होगी. आज आपको व्यावसायिक साझेदारी के कुछ नए प्रस्ताव मिल सकते हैं, जिन्हें स्वीकार करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा. आप अपने ज्ञान को बढ़ाने की भी इच्छा कर सकते हैं. पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज का दिन परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा बीतेगा. जीवनसाथी के साथ आज का दिन सामान्य रहेगा.

मूलांक 9 (किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग) – मूलांक 9 वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है. धन संचय के लिए आज का दिन अनुकूल है. आज अचानक धन का आगमन आपको प्रसन्न कर सकता है. आज आप किसी अच्छी जगह पैसा लगाने के बारे में सोच सकते हैं. व्यापार के लिए आज का दिन अच्छा है. लंबे समय से आपके काम में आ रही रुकावटें आज खत्म होती दिख रही हैं. आज आपको अपने व्यापार में अपने भाइयों का सहयोग मिलेगा, जिससे आपका काम सामान्य से बेहतर तरीके से पूरा होगा. आज आप अपने परिवार के साथ प्यार भरा दिन बिताएंगे. आज जीवनसाथी के साथ कुछ बहस हो सकती है, इसलिए शांत रहें और गुस्सा न करें.



Source link