सपा 80 में से 80 जीतेगी तो भी EVM से… अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा- काशी को क्योटो नहीं बनाया


Last Updated:

अखिलेश यादव ने बीजेपी के टिकट बंटवारे पर टिप्पणी करते हुए कहा कि MLC चुनाव के बाद बीजेपी में 200 लोगों का टिकट कटेगा. सबसे ज्यादा मंत्रियों के टिकट कटेंगे. 2027 के चुनाव में काशी के सभी मंत्रियों के टिकट कटेंगे. इसके अलावा अखिलेश यादव ने ओपी राजभर को लेकर भी बड़ा बयान दिया. उनके माफिया वाले बयान पर अखिलेश यादव ने चुटकी ली.

Top Deals Inside

सपा 80 में से 80 जीतेगी तो भी EVM से... अखिलेश यादव का बड़ा बयानZoom

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव.

वाराणसीः उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव मंगलवार को वाराणसी पहुंचे. इस दौरान उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस किया और भाजपा के साथ-साथ अपने पूर्व सहयोगी दलों पर भी निशाना साधा. इसके अलावा सीट शेयरिंग को लेकर भी उन्होंने टिप्पणी की. अखिलेश यादव ने कहा कि सीट का आधार है जीत. जीतें और सीट पाइए. संख्य़ा कोई विषय नहीं है. और हम रास्ता निकालना जानते हैं. हम रास्ता निकालेंगे. कई लोग अभी और पूछ रहे थे. कई लोगों को हम साथ लेकर चले हैं. सवाल यह है कि जो हमें छोड़कर गए हैं. एक दल हमें छोड़ गया. एक दल जो अभी पूछ रहे हैं ये-वो, पता नहीं क्या-क्या पूछ रहे हैं. कुछ भी बोलते हैं. उनका ओटीपी कहीं और से आता है. उनका माइक कहीं और है. वहीं ओपी राजभर पर हमला बोलते हुए कहा कि वो अपने आप को इसलिए माफिया बता रहे हैं क्योंकि वो अपने कैबिनेट के माफियाओं को दबाना चाहते हैं. वो 50 सीटें मांग रहे हैं. 50 सीटें नहीं दोगे तो माफिया का रोल करेंगे.

पीडीए के फॉर्मूले को लेकर अखिलेश यादव की टिप्पणी
वहीं पीडीए के फॉर्मूले को लेकर अखिलेश यादव ने कहा, “PDA का फुलफॉर्म है, पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक में मुसलमान, जैन, बौद्ध, पारसी, सिख, ईसाई, आधी आबादी और जो दुःखी है, पीड़ित है, अपमानित हैं वो सब भी PDA हैं.” वहीं ईवीएम को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का यह पक्ष रहा है कि हम बैलेट से और ईवीएम हटाना चाहते हैं. सपा 80 में से 80 सीटें भी जीत जाए, तब भी ईवीएम के खिलाफ है.

‘काशी की काउंटिंग में तीन दिन, दो रात सोने को नहीं मिला’
इसके अलावा एमएलसी चुनाव की मतगणना को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि काशी की काउंटिंग में तीन दिन, दो रात सोने को नहीं मिला. प्रशासन हराना चाहता था, जिनका काउंटिंग से नाता भी नहीं था, उनके खिलाफ भी नारेबाजी हुई. दोहरा आशिर्वाद बाबा विश्वनाथ ने हमें दिया. ये चंडीगढ़ वाला चाल चलना चाहते थे. इनकी चंडीगढ़ वाली चाल नहीं चली. इसके अलावा वाराणसी में कॉरिडोर निर्माण के दौरान प्रशासन की कार्रवाई पर टिप्पणी करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि हेरिटेज और हस्तकला के साथ खिलवाड़ करके सब चौपट कर दिया. मणिकर्णिका घाट को तोड़ने की भी सजा मिली है. देवी अहिल्याबाई ने भी सबक सिखाया है. क्योटो तो बनाया नहीं, काशी चौपट कर दिया.

‘काशी में स्टेडियम बना लेकिन किसानों को ठीक मुआवजा नहीं मिला’
इसके अलावा अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार बनने के काशी को मेट्रो देंगे. साबरमती से बेहतर वरुणा नदी को बनाकर देंगे. किसानों के साथ बड़े पैमाने पर भेद भाव हो रहा है. सर्किल रेट क्यों नहीं बढ़ रहा है.? काशी में स्टेडियम तो बना. लेकिन किसानों को मुवावजा ठीक से नहीं मिला. किसानों का नुकसान नहीं होने देंगे. बनारस के बुनकरों का हाल इन लोगों ने खराब कर दिया है. बनारस को बाहर के ठेकेदारों ने गिरवी रख दिया है. बनारस वाले लवंगलता से मुंह मीठा करेंगे.

‘बीजेपी के 200 नेताओं के टिकट कटेंगे’
इसके अलावा अखिलेश यादव ने बीजेपी के टिकट बंटवारे पर टिप्पणी करते हुए कहा कि MLC चुनाव के बाद 200 लोगों का टिकट कटेगा. सबसे ज्यादा मंत्रियों के टिकट कटेंगे. धीरेन्द्र शास्त्री पर अखिलेश यादव ने कहा कि धीरेन्द्र शास्त्री के सभी कार्यक्रम रद्द कर देना चाहिए. 2027 के चुनाव में काशी के सभी मंत्रियों के टिकट कटेंगे.



Source link