घर खरीदने का है प्लान? मुख्य दरवाजे से ब्रह्मस्थान तक ध्यान रखें इन 7 बातों का, तभी मिलेगा नए घर में सुकून

घर खरीदने का है प्लान? मुख्य दरवाजे से ब्रह्मस्थान तक ध्यान रखें इन 7 बातों का, तभी मिलेगा नए घर में सुकून


Vastu Tips For New House: घर खरीदना हर एक व्यक्ति के जीवन का सबसे बड़ा सपना होता है. कुछ लोग घर खरीदने से पहले वहां मिलने वाली सुविधाएं, डिज़ाइन और आस पास की माहौल देखकर बुकिंग करते हैं तो वहीं कुछ लोग घर ख़रीदने से पहले उस जगह की एनर्जी और वास्तु के अनुसार उस घर का स्ट्रक्चर कैसा है इन महत्वपूर्ण बातों पर भी ध्यान देते हैं. कुछ लोग साल भर इंतेजार करते हैं कि नए घर की बुकिंग दीवाली के आस-पास की जाए तो अच्छा होगा.

अगर आप भी ऐसा ही कुछ प्लान कर रहे हैं और दीवाली के बाद या पहले नया घर खरीदने या उसकी बुकिंग करने जा रहे हैं तो यहां हम वास्तु के अनुसार कुछ ऐसी बातें बता रहे हैं जो आपके लिए फायदेमंद हो सकती है.

घर खरीदने से पहले इन 7 बातों का ध्यान जरूर रखें

1. किस दिशा में हो घर का मुख्य दरवाजा?

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप नया घर खरीदने जा रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि घर के मुख्य द्वार की एंट्री नॉर्थ, ईस्ट, नॉर्थ-ईस्ट (ईशान कोण) में हो. ऐसा नहीं है कि दूसरी दिशा में मिलने वाली एंट्री खराब है, लेकिन इस दिशा की एंट्री मिल जाए तो बेहतर होगा. इसके अलावा इस दिशा की एंट्री के साथ ये भी देखें कि घर के सामने गंदगी न हो, सीवेज न हो, आने-जाने के लिए पर्याप्त जगह हो.

2. सही दिशा में हो किचन

वास्तु शास्त्र में किचन के लिए सबसे उत्तम दिशा साउथ-ईस्ट मानी गई है. इस दिशा को अग्नि कोण कहा जाता है. अगर अग्नि कोण का किचन नहीं है तो दूसरा ऑप्शन नॉर्थ-वेस्ट माना जाता है. इसके अलावा किचन हवादार हो वहां चिम्नी और एग्जॉस्ट की पर्याप्त जगह हो. पानी का कनेक्शन बढ़िया हो और खाना बनाने की जगह भी पर्याप्त हो.

3. मास्टर बेडरूम के लिए ध्यान रखें ये बातें

साउथ-वेस्ट को मास्टर बेडरूम के लिए बेस्ट डायरेक्शन माना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुखिया के लिए इस दिशा का बेडरूम रिश्तों में स्थिरता देता है.

4. किस दिशा में हो पूजा घर?

वास्तु शास्त्र में पूजा घर के लिए बढ़िया स्थान ईशान कोण माना गया है. इस दिशा में मंदिर होना बेहद शुभ माना जाता है. पूजा घर के अलावा इस दिशा में लिविंग रूम होना भी अच्छा माना गया है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

5. नैचुरल लाइट और वेंटीलेशन की हो पर्याप्त व्यवस्था

घर में आने वाली रोशनी और हवा, घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में काफी मददगार होती है. इस बात का विशेष ध्यान रखें कि जो भी घर आप खरीद रहे हैं उसमें प्राकृतिक लाइट और हवा आती रहे. ये भी देख लें कि खिड़की के सामने कोई बिल्डिंग न हो साथ ही खिड़की भी सही दिशा में हो.

6. खाली हो घर का ब्रह्मस्थान

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के बीच वाले हिस्से को ब्रह्मस्थान माना जाता है. ध्यान रखें ये जगह खाली और साफ-सुथरी हो साथ ही इस स्थान पर कोई पिलर भी न बना हो और यहां कोई भारी सामान रखने की व्यवस्था भी न हो.

7. कैसा हो घर के आसपास का माहौल?

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के आस-पास गंदगी न हो, न ही ऐसी जल भराव न हो इसके अलावा शोर-शराबा भी न हो. ऐसी जगह में घर लेने से न सिर्फ आपकी तरक्की पर असर पड़ता है बल्की इन जगहों का प्रभाव आपके रिश्ते, आर्थिक स्थिति

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)



Source link