मां-बाप लॉन में बिजी थे उधर खेलते-खेलते हाइवे पर पहुंच गया 1 साल का बच्चा, गाड़ी आई और कुचल डाला


Last Updated:

मां-बाप लॉन में यार्ड वर्क में बिजी थे, तभी एक साल का बच्‍चा खेलते-खेलते हाईवे पर पहुंच गया. कोई कुछ कर पाता, इससे पहले एक गाड़ी आई और उसे कुचल कर चली गई. हादसे के बाद मौके पर पहुंचे मां-बाप अपने बच्‍चे को लेकर अस्‍पताल की तरफ भागे, लेकिन डॉक्‍टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Top Deals Inside

मां-बाप लॉन में बिजी थे, हाइवे पर पहुंच गया 1 साल का बच्चा, और कुचल गई गाड़ीZoom

फ्लोरिडा में एक साल के बच्‍चे को गाड़ी कुचल गई. (एआई इमेज)

US news: अमेरिका के फ्लोरिडा में एक छोटी सी लापरवाही का बेहद दर्दनाक की वजह बन गया. यहां घर के बाहर अपने काम में लगे माता-पिता को पता भी नहीं चला कि उनका एक साल का बच्चा कब वहां से निकलकर सड़क तक पहुंच गया. कुछ ही देर में बच्चा एक गाड़ी की चपेट में आ गया. हादसे में उसकी जान चली गई.

यह घटना शुक्रवार दोपहर फ्लोरिडा के जोंसविल इलाके में हुई. फ्लोरिडा हाईवे पेट्रोल के अधिकारियों के अनुसार, बच्चे के माता-पिता अपने घर पर यार्ड वर्क यानी घर के बाहर साफ-सफाई और दूसरे काम कर रहे थे. इसी दौरान बच्चा उनकी नजरों से दूर हो गया.

माता-पिता ढूंढते रहे, सड़क तक पहुंच गया बच्चा
अधिकारियों के अनुसार, बच्चा जब अचानक दिखाई नहीं दिया तो माता-पिता ने उसे तलाशना शुरू किया. उन्होंने उन जगहों पर बच्चे को खोजा, जहां वह आमतौर पर जाता था. लेकिन इस बीच बच्चा घर के पास मौजूद सड़क तक पहुंच गया. माता-पिता को अंदाजा भी नहीं था कि बच्चा इतनी दूर निकल चुका है. जब तक वे उसे खोज पाते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

ड्राइवर को भी नहीं दिखा बच्चा
इसी दौरान सड़क से गुजर रही एक गाड़ी ने बच्चे को टक्कर मार दी. अधिकारियों के अनुसार, गाड़ी चला रहे ड्राइवर को टक्कर लगने से पहले बच्चा दिखाई नहीं दिया था. हादसे के बाद बच्चे को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

न माता-पिता पर केस, न ड्राइवर पर कार्रवाई की उम्मीद
हादसे की जांच के दौरान अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल गाड़ी चलाने वाले शख्स और बच्चे के माता-पिता, दोनों के खिलाफ आरोप तय किए जाने की उम्मीद नहीं है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जांच में अब तक ऐसी स्थिति सामने नहीं आई है, जिसके आधार पर उनके खिलाफ आपराधिक आरोप लगाए जाने की बात कही जाए.

हादसे के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है. कई लोगों ने बच्चे के परिवार के प्रति संवेदना जाहिर की है. कुछ लोगों ने ड्राइवर के प्रति भी सहानुभूति जताई है. उनका कहना है कि जब उसे सड़क पर बच्चा दिखाई नहीं दिया, ऐसे में वह क्‍या कर सकता था. वहीं, कुछ लोगों ने छोटे बच्चों की देखरेख को लेकर सवाल खड़े किए हैं. लोगों का कहना था कि छोटे बच्चे कब और कितनी तेजी से घर से बाहर निकल जाते हैं, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल होता है.



Source link