कपड़े उतरवाए, लिपिस्टिक लगाया, डांस कराया… श्रद्धा ने शिवा से उस रात क्या-क्या करवाया?

कपड़े उतरवाए, लिपिस्टिक लगाया, डांस कराया… श्रद्धा ने शिवा से उस रात क्या-क्या करवाया?


Last Updated:

शिवा शर्मा मर्डर केस में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है. जांच में पता चला है कि श्रद्धा दुबे ने घटना वाले दिन शिवा के कपड़े उतरवाए और फिर उसके शरीर पर लिपिस्टिक लगाया और इसके बाद उससे डांस भी कराया. इस पूरे घटनाक्रम के दौरान कमरे में श्रद्धा के अलावा उसकी बहन रश्मि भी मौजूद थी.

Zoom

शिवा शर्मा मौत मामला.

लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बहुचर्चित शिवा हत्याकांड में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. इस बीच श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और उनके ड्राइवर से हुई पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. पुलिस की पूछताछ के अनुसार घटना वाले दिन श्रद्धा ने शिवा को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया था. शिवा को जलील कर उसने कपड़े उतरवाए और फिर उसके शरीर पर लिपिस्टिक पोत दी.

श्रद्धा ने शिवा को मजबूरन डांस कराया
आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक श्रद्धा ने अपनी बहन रश्मि, करीबी आमिर और ड्राइवर दानिश के सामने शिवा को जबरन डांस करने के लिए मजबूर किया था. आरोप है कि चारों ने मिलकर शिवा को घंटों तक अपमानित और प्रताड़ित किया. पूछताछ में श्रद्धा ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि वह शिवा का इस्तेमाल कर रही थी और वह पूरी तरह से उसके नियंत्रण में था. श्रद्धा शिवा से अपने पैर तक दबवाती थी. उसने शिवा के कई आपत्तिजनक वीडियो भी बना रखे थे, जिनके जरिए उसे ब्लैकमेल कर रही थी.

बड़े लोगों के साथ खीची गई तस्वीरों से शिवा को धमकाती थी श्रद्धा
श्रद्धा ने अपने रसूख का खौफ दिखाने के लिए शिवा को बड़े अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों के साथ पार्टियों की तस्वीरें दिखाई थीं. ये तस्वीरें उसने पेन ड्राइव में सुरक्षित रखी थी. सूत्रों के मुताबिक प्रभावशाली लोगों के नाम का इस्तेमाल कर श्रद्धा शिवा पर धौंस जमाती थी. इसी प्रभाव का इस्तेमाल कर उसने हजरतगंज थाने में एक एफआईआर भी दर्ज कराई थी.

13 नवंबर तक बढ़ाई गई श्रद्धा की न्यायिक हिरासत
जांच में यह भी पता चला है कि श्रद्धा हर रात विभूतिखंड स्थित किसान बाजार के एक कैफे में अपनी टोली के साथ जाती थी. वहां हुक्का पीने के दौरान अमीर परिवारों के लोगों को निशाना बनाने की प्लानिंग करती थी. शिवा शर्मा से श्रद्धा की पहली मुलाकात भी इस कैफे में हुई थी. बता दें कि मामले में गिरफ्तार श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और तनवीर अली की सीजेएम कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई. कोर्ट ने तीनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत 13 नवंबर तक बढ़ा दी है.



Source link