IND vs NZ: बदल गई वनडे सीरीज की टाइमिंग, अब इतने बजे से खेली जाएगी श्रृंखला, यहां देखें LIVE STREAMING

IND vs NZ: बदल गई वनडे सीरीज की टाइमिंग, अब इतने बजे से खेली जाएगी श्रृंखला, यहां देखें LIVE STREAMING


भारत के न्यूजीलैंड दौरे का पहला पड़ाव खत्म हो चुका है. टी-20 सीरीज के बाद अब बारी वनडे श्रृंखला की है, जिसकी शुरुआत 4 अक्टूबर से होगी. मगर टी-20 सीरीज जैसे दोपहर साढ़े 12 बजे शुरू होती थी, वनडे श्रृंखला के साथ वैसा नहीं होगा. वनडे श्रृंखला के लिए हिंदुस्तान के क्रिकेट फैंस को सुबह जल्दी उठना होगा. रोहित शर्मा-विराट कोहली की जोड़ी इस सीरीज का मुख्य आकर्षण है तो चलिए आपका ज्यादा समय बर्बाद न करते हुए पांच मैच की सीरीज की टाइमिंग, लाइव स्ट्रीमिंग और शेड्यूल के बारे में सबकुछ जानते हैं.

IND vs NZ: सुबह सात बजे से शुरू होगा मैच
पांच मैच की सीरीज सुबह सात बजे से खेली जाएगी. सात बजे टॉस होगा जबकि साढ़े सात बजे पहली गेंद फेंकी जाएगी. हालांकि, ईडन पार्क में आंकड़े भारत के पक्ष में नहीं हैं। यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए 11 वनडे मैचों में से भारत ने केवल चार जीते हैं, इसमें 2022 के पिछले दौरे पर मिली सात विकेट की हार भी शामिल है.

IND vs NZ: लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी
भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि भारत में इसकी लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव (SonyLIV) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

भारत बनाम न्यूजीलैंड

भारत का स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी (केवल पहले वनडे के लिए), आकिब नबी. तिलक वर्मा, कुमार कुशाग्र और यश ठाकुर आखिरी दो वनडे मैचों के लिए टीम से जुड़ेंगे.

न्यूजीलैंड स्क्वॉड (मैच 1-3): मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर और विल यंग

न्यूजीलैंड स्क्वॉड (मैच 4-5): मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, लॉकी फर्ग्यूसन, मिच हे (विकेटकीपर), निक केली, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर और विल यंग



Source link