यूपी में 117KM का बना रहा एक्सप्रेसवे, 9000 करोड़ में होगा तैयार, 3 जिलों के 140 गांवों के किसान होंगे मालामाल


Last Updated:

उत्तर प्रदेश में विंध्यांचल क्षेत्रों को पूर्वांचल से जोड़ने के लिए विंध्य-पूर्वांचल एक्सप्रेसवे बनने जा रहा है. इस एक्सप्रेसवे के बनने में 9000 करोड़ रुपये की लागत आएगी. इस एक्सप्रेसवे की लंबाई 117 किलोमीटर होगी. बताया जा रहा है कि 3 जिलों के 140 गांवों के किसानों की जमीनें ली जाएंगी. इसे बनने में ढाई से तीन साल लग सकते हैं.

Top Deals Inside

यूपी में 117KM का एक्सप्रेसवे, 9000 करोड़ लागत, 140 गांव के किसान मालामालZoom

यूपी में बनने जा रहा नया एक्सप्रेसवे.

लखनऊः उत्तर प्रदेश में सड़कों की कनेक्टिविटी दिन-प्रतिदिन बेहतर होती जा रही है. हर रोज नए एक्सप्रेसवे और हाईवे के निर्माण हो रहे हैं. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार सिक्स लेन का एक ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे बनाने जा रही है. इसका नाम विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे होगा. यह एक्सप्रेसवे विंध्य क्षेत्र को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोडेगा. इसकी लंबाई 100 से 117 किलोमीटर होगी. इसकी लागत करीब 7000 से 9,039 करोड़ रुपये होगी.

क्या होगा रूट
विंध्य-पूर्वांचल एक्सप्रेसवे मुख्य रूप से चंदौली, गाजीपुर और मिर्जापुर से होकर गुजरेगा. यह मिर्जापुर के पास मुख्य विंध्य एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा और आगे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से इंटरकनेक्ट होगा. इस एक्सप्रेसवे के लिए करीब 1558 हेक्टेयर भूमि की जरूरत होगी. इसके लिए चंदौली, गाजीपुर और मिर्जापुर के 140 गांव के किसानों से जमीन ली जाएगी. बताया जा रहा है कि प्रभावित किसानों को नियमों के अनुसार उचित मुआवजा (कई जगहों पर चार गुना तक) दी जा रही है.

विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे के बनने से क्या होगा फायदा
विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे के बनने से बेहतर कनेक्टिविटी होगी. यह प्रयागराज, मिर्जापुर, चंदौली और गाजीपुर के बीच यातायात को सुगम बनाएगा. इस एक्सप्रेसवे के बनने से खनिज क्षेत्रों (मिर्जापुर-सोनभद्र) और पूर्वांचल के बीच माल ढुलाई तथा औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा. विंध्य धाम और आसपास के धार्मिक स्थलों तक पहुंच आसानी होगी. इस एक्सप्रेसवे से विंध्य, बुंदेलखंड का पूर्वांचल से सीधा संपर्क हो जाएगा.

गाजीपुर के तीन तहसीलों के 65 गांव
विंध्य-पूर्वांचल एक्सप्रेसवे गाजीपुर जिले के तीन तहसीलों के 65 गांवों से होकर गुजरेगी. सबसे ज्यादा सेवराई तहसील के 31 गांव प्रभावित होंगे. वहीं जमानिया तहसील के 23 गांव तो मुहम्मदाबाद के 13 गांव से विंध्य एक्सप्रेसे-वे जाएगी. यूपीडा के निर्देश पर जिला प्रशासन ने प्रभावित होने वाले गांवों में सर्वे का काम शुरू कर दिया है. इस एक्सप्रेसवे से छत्तीसगढ़ और झारखंड के साथ बेहतर कनेक्टिविटी होगी.



Source link