Last Updated:
BLS Polymers Listing : बीएलएस पोलिमर्स (BLS Polymers) के शेयरों ने आज, 3 नवंबर को शेयर बाजार में धाकड़ एंट्री की है. कंपनी का शेयर अपने IPO के इश्यू प्राइस 150 रुपये प्रति शेयर के मुकाबले एनएसई पर करी 65% प्रीमियम पर 248 रुपये पर लिस्ट हुआ है.
बीएलएस पोलिमर्स के शेयरों ने निवेशकों को मोटा मुनाफा दिया है.
नई दिल्ली. बीएलएस पोलिमर्स (BLS Polymers) के शेयरों ने आज, 3 नवंबर को शेयर बाजार में धाकड़ एंट्री की है. कंपनी का शेयर अपने IPO के इश्यू प्राइस 150 रुपये प्रति शेयर के मुकाबले एनएसई पर करी 65% प्रीमियम पर 248 रुपये पर लिस्ट हुआ है. वहीं, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर शेयर 62.73 फीसदी प्रीमियम पर 244.10 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ है. लिस्टिंग से पहले बीएसएल पोलिमर्स के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) करीब 46% था.
बीएलएस पोलिमर्स आईपीआो में निवेशकों ने जमकर पैसा लगाया था और यह 241 गुना सब्सक्राइब हुआ था. आईपीओ का प्राइस बैंड 142 से 150 रुपये था. एक लॉट में 100 शेयर थे. इस तरह इस इश्यू में निवेशकों को कम से कम 15,000 रुपये लगाने थे. आईपीओ खुलने से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से से 76.5 करोड़ रुपये जुटाए. इसके तहत छह संस्थागत निवेशकों को 150 रुपये प्रति शेयर के भाव पर कुल 51 लाख शेयर आवंटित किए गए थे.
खरीदें, बेचें या होल्ड करें बीएसएल पोलिमर्स शेयर?
मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स में फंडामेंटल रिसर्च और इन्वेस्टमेंट सर्विसेज हेड नरेंद्र सोलंकी का कहना है कि निवेशक लंबी अवधि के नजरिए से इस शेयर को होल्ड कर सकते हैं या आंशिक रूप से मुनाफावसूली कर सकते हैं. सोलंकी ने कहा कि बीएलएस पोलिमर्स को इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में बढ़ते निवेश का फायदा मिलने की संभावना है.
कांतिलाल छगनलाल सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च एंड बिजनेस डेवलपमेंट) महेश एम ओझा का कहना है कि जिन निवेशकों को IPO में शेयर अलॉट हुए हैं, वे लिस्टिंग के बाद आंशिक मुनाफावसूली करने और बाकी शेयरों को मीडियम से लॉन्ग टर्म के लिए होल्ड करने पर विचार कर सकते हैं. कंपनी की स्पेशलाइज्ड पॉलिमर कंपाउंड्स के क्षेत्र में मौजूदगी और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े अवसरों को देखते हुए यह रणनीति अपनाई जा सकती है. ओझा ने कहा कि नए निवेशक लिस्टिंग के बाद शेयर की कीमत स्थिर होने का इंतजार करें.
क्या करती है कंपनी?
नई दिल्ली स्थित बीएलएस पॉलिमर्स औद्योगिक इस्तेमाल के लिए पॉलिमर कंपाउंड बनाती है. इन सामग्रियों का इस्तेमाल बिजली और टेलीकॉम केबलों की सुरक्षा परत तैयार करने के साथ-साथ रेलवे और पाइपलाइन जैसे क्षेत्रों में भी होता है. तेल, गैस और पानी की भूमिगत पाइपलाइनों को जंग तथा बाहरी नुकसान से बचाने में भी ऐसे कंपाउंड काम आते हैं.
(Disclaimer: यहां बताए गए स्टॉक्स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)