डांस प्रैक्टिस, रेप, टॉयलेट साफ करवाया… KGMU लव जिहाद में लड़की के साथ क्या हुआ? रमीज निकला जिहादी राक्षस

डांस प्रैक्टिस, रेप, टॉयलेट साफ करवाया… KGMU लव जिहाद में लड़की के साथ क्या हुआ? रमीज निकला जिहादी राक्षस


Last Updated:

केजीएमयू लव जिहाद केस में दर्ज की गई एफआईआर में पीड़िता ने बताया कि रमीज उसके साथ कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाया और यही नहीं घर के बाथरूम व टॉयलेट भी साफ करवाया. पीड़िता ने यह भी बताया कि रमीज के माता-पिता उसे इस्लाम धर्म कबूल करवाना चाहते थे. पीड़िता ने रमीज पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

Zoom

केजीएमयू लव जिहाद में आरोपी को लेकर बड़ा खुलासा.

लखनऊः केजीएमयू लव जिहाद प्रकरण मामले में चौक थाने में दर्ज मुकदमे से संबंधित पीड़िता ने बीएनएसएस की धारा 180 के तहत दर्ज अपने बयान में रमीजुद्दीन नायक और उसके परिवार पर यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग, मारपीट, जबरन निकाह और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता के मुताबिक, वर्ष 2012 में एमबीबीएस की पढ़ाई के दौरान उसकी रमीज से मुलाकात हुई थी. आरोप है कि रमीज ने शादी का भरोसा देकर कई वर्षों तक उसका यौन शोषण किया और निजी तस्वीरों व वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल किया.

डांस प्रैक्टिस के बहान फ्लैट पर बुलाया
पीड़िता ने आरोप लगाया कि दिसंबर 2012 में रमीज ने आगरा के साबुन कटरा स्थित अपने फ्लैट पर डांस प्रैक्टिस के बहाने बुलाया, जहां उसे नशीला पेय पिलाया गया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और रमीज ने उसके साथ गलत व्यवहार किया. पीड़िता के मुताबिक, रमीज ने बाद में मैसेज भेजकर अपनी गलती स्वीकार की और शादी का भरोसा देकर उसे अपने करीब किया. पीड़िता का आरोप है कि वर्ष 2012 से 2025 तक अलग-अलग जगहों पर रमीज ने कई बार उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए. हर बार शादी का भरोसा देकर उसे चुप करा दिया जाता था. आरोप है कि इस दौरान उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो बनाए गए और रमीज उन्हें अपने दोस्तों को भी दिखाता था. वर्ष 2016 में गर्भवती होने पर रमीज ने शादी से इनकार कर दिया और गर्भपात कराने का दबाव बनाया.

घर के टॉयलेट भी करवाते थे साफ
पीड़िता के मुताबिक, रमीज और उसके दोस्त इस्लाम को बेहतर बताते हुए हिंदू धर्म की कमियां गिनाते थे. धीरे-धीरे उसे माता-पिता से दूर कर दिया गया. आरोप है कि रमीज की मां खतीजा और पिता सलीमुद्दीन भी उस पर दबाव बनाते थे। उससे घर का काम और टॉयलेट साफ करवाया जाता था. विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी. पीड़िता ने आरोप लगाया कि वर्ष 2019 में जब उसके पिता ने उसकी शादी के लिए रिश्ते तलाशने शुरू किए तो रमीज ने निजी तस्वीरें और वीडियो दिखाकर पांच से सात रिश्ते तुड़वा दिए. वर्ष 2023 में रमीज के कहने पर वह लखनऊ आ गई और अक्टूबर में उसके माता-पिता की सलाह पर दोनों एक ही फ्लैट में रहने लगे. यहां भी रमीज ने कई बार उसकी मर्जी के खिलाफ संबंध बनाए. शिकायत करने पर उसके माता-पिता ने उसका साथ नहीं दिया.

पिता और पीड़िता को बंद कमरे में ले जाकर…
पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2024 में होली से करीब एक सप्ताह पहले रमीज के माता-पिता ने उस पर इस्लाम अपनाने का दबाव बनाया. उन्होंने कहा कि हिंदू-मुस्लिम शादी नहीं हो सकती और मुस्लिम धर्म अपनाने के बाद ही उसे परिवार में स्वीकार किया जाएगा. जनवरी 2025 में भी धर्म परिवर्तन और निकाह के लिए दबाव बनाया गया. आरोप है कि निजी तस्वीरें और वीडियो उसके माता-पिता को दिखाकर बदनामी का डर पैदा किया गया और निकाह के लिए मजबूर किया गया. पीड़िता का आरोप है कि रमीज और उसके परिवार ने उसके करियर और नौकरी में भी बाधाएं डालीं. उसने कई अस्पतालों में नौकरी पाने की कोशिश की, लेकिन उसे काम नहीं करने दिया गया. पीड़िता के बयान के मुताबिक, फरवरी में उसे अपने माता-पिता के साथ निकाह के लिए ले जाया गया, जहां एक कमरे में काजी मौजूद था. आरोप है कि उसे और उसके पिता को छोटे कमरे में बंद कर काजी ने कुछ पढ़वाया और उससे तीन बार ‘कबूल है’ कहलवाया.

बुर्का पहनने तक के लिए दबाव बनाया
पीड़िता ने आरोप लगाया कि निकाहनामा पहले से तैयार था और उस पर उससे तथा उसके पिता से हस्ताक्षर कराए गए. पिता ने प्रक्रिया का वीडियो बनाने की कोशिश की तो उनका मोबाइल फोन ले लिया गया. पीड़िता के मुताबिक, उसने रमीज के मोबाइल से निकाहनामे की तस्वीर भी ली थी. निकाह के बाद उसे मुस्लिम बताया जाने लगा और बाहर निकलने के लिए बुर्का पहनने तथा मांसाहारी भोजन करने का दबाव बनाया गया. रमीज की मां कथित तौर पर कहती थीं कि उसे नौकरी तभी करने दी जाएगी, जब वह अपनी पूरी तनख्वाह परिवार को देगी.



Source link