बच्चे हों या बड़े, सब ले रहे रोबोट के साथ तस्वीरें! राज्योत्सव में दिखी नई तकनीक की झलक

बच्चे हों या बड़े, सब ले रहे रोबोट के साथ तस्वीरें! राज्योत्सव में दिखी नई तकनीक की झलक


Last Updated:

Raipur Rajyotsav 2026: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में नवा रायपुर के मेला मैदान में छत्तीसगढ़िया पहनावे वाला ह्यूमनॉइड रोबोट आकर्षण बना हुआ. जानिए इसकी खासियत और मुख्यमंत्री ने इससे कैसे गुलदस्ता स्वीकार किया…

Rahul Dubey(नवा रायपुर), 

Raipur Rajyotsav 2026: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में इस बार लोगों को तकनीक का एक अनोखा नजारा देखने को मिल रहा है. नवा रायपुर के मेला मैदान में रखा गया ह्यूमनॉइड रोबोट लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी के पास इस रोबोट को रखा गया है. इंसानों की तरह दिखने वाला यह रोबोट लोगों का स्वागत अपने खास अंदाज में कर रहा है.

छत्तीसगढ़िया पहनावे में दिखा रोबोट
इस रोबोट की सबसे खास बात इसका पहनावा है. इसे छत्तीसगढ़ का पारंपरिक कपड़ा पहनाया गया है, जिससे यह पूरी तरह छत्तीसगढ़िया अंदाज में नजर आता है. रोबोट को यहां लाने वाले ओम सिन्हा बताते हैं कि छत्तीसगढ़ में तकनीक को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इसे राज्योत्सव में लाया गया है. इसके जरिए लोगों को नई तकनीक से रूबरू कराने की कोशिश की जा रही है.

इशारों से करता है लोगों का स्वागत
यह रोबोट बोलकर बातचीत नहीं करता, बल्कि अपने इशारों से लोगों से जुड़ता है. यह लोगों से हाथ मिलाता है और गले लगाकर उनका स्वागत भी करता है. इसकी इन खासियतों को देखकर लोग काफी उत्साहित हो रहे हैं. बच्चे और बड़े सभी इसके साथ तस्वीरें लेने के लिए पहुंच रहे हैं.

धक्का देने पर भी नहीं बिगड़ता संतुलन
ओम सिन्हा के मुताबिक, रोबोट बनाने में सबसे बड़ी चुनौती उसका संतुलन बनाए रखना होता है. लेकिन यह रोबोट अपना संतुलन बनाए रखने में सक्षम है.  इसे धक्का देने पर भी यह खुद को संभाल लेता है. यही इसकी तकनीक की खासियत है.

मुख्यमंत्री ने भी की सराहना
राज्योत्सव में इस रोबोट को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी रोबोट के पास रुककर उसके जरिए गुलदस्ता स्वीकार किया. वहीं, पूर्व शिक्षा मंत्री ने भी इसकी तारीफ की. ओम सिन्हा का कहना है कि उनका उद्देश्य छत्तीसगढ़ में नई तकनीक और रोबोटिक्स को बढ़ावा देना है. राज्योत्सव में यह रोबोट लोगों को मनोरंजन के साथ तकनीक की नई दुनिया से भी परिचित करा रहा है.



Source link