कांकेर में आपसी विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर रूप से घायल; रायपुर रेफर, CCTV में कैद हुई घटना


Last Updated:

कांकेर शहर में चाकूबाजी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. महादेव वार्ड में आपसी विवाद के बाद एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में पीयूष नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है. वहीं, घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Top Deals Inside

कांकेर में आपसी विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर रूप से घायल; रायपुर रेफरकांकZoom

छत्तीसगढ़ के कांकेर शहर में चाकूबाजी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. महादेव वार्ड में आपसी विवाद के बाद एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में पीयूष नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है. वहीं, घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार रात की बताई जा रही है. महादेव वार्ड में अनमोल और पीयूष के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. शुरुआत में दोनों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया. इसी दौरान आरोपी अनमोल ने पीयूष पर चाकू से हमला कर दिया.

चाकू के हमले से गंभीर रूप से घायल हुआ युवक
चाकू लगने से पीयूष गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल कांकेर पहुंचाया. यहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया. हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया.

आरोपी अनमोल गिरफ्तार, पुलिस कर रही जांच
घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चाकू से हमला करने के आरोपी अनमोल को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब मामले के पीछे की वजह और विवाद से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.

CCTV में कैद हुई चाकूबाजी की घटना
महादेव वार्ड में हुई चाकूबाजी की यह पूरी घटना आसपास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद इलाके में घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है. वहीं, घायल पीयूष का रायपुर में उपचार जारी है.



Source link