‘जज साहब, फ्लाइट का किराया 700% बढ़ गया’, SC बोला- प्लेन से सफर मत करो
Last Updated:
Supreme Court News: दिवाली और छठ के मौके पर हवाई जहाजों के किराये में कई गुना तक वृद्धि हो जाती है. नॉर्मल टाइम में जो किराया कुछ हजार रुपये में होते हैं, वहीं दिवाली-छठ पूजा के मौके पर 15-20 हजार से भी ज्यादा चुकाने होते हैं. इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जिसपर अदालत ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है.
सुप्रीम कोर्ट ने दिवाली के मौके पर हवाई जहाजों के किराये में बेतहाशा वृद्धि से जुड़ी याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है. (फाइल फोटो)
Supreme Court News: दिवाली, छठ पूजा और होली के मौके पर हवाई जहाजों के किराये में कई गुना की वृद्धि हो जाती है. हालात ऐसे हो जाते हैं कि बड़े त्योहारों में प्लेन से सफर करना अच्छे-अच्छों के बस की बात नहीं रह जाती है. सुप्रीम कोर्ट में इसी बात को लेकर याचिका दायर की गई थी, जिसपर देश की शीर्ष अदालत ने दो टूक जवाब देते हुए तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया. याची ने अपनी याचिका में कहा था कि दिवाली के समय हवाई जहाज के किराये में 700 फीसद तक की वृद्धि हो जाती है. याचिका में इसपर नकेल कसने को लेकर व्यवस्था देने का अनुरोध किया गया था. तीन जजों की पीठ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब हवाई जहाज का किराया ज्यादा है तो प्लेन से सफर मत कीजिए. इसके साथ ही केस को खारिज कर दिया गया.